फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Robbed a woman's earrings and ring by breaking into the house

Panipat News: घर में घुसकर महिला की कानाें की बालियां व अंगूठी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Robbed a woman's earrings and ring by breaking into the house
पानीपत। धूप सिंह नगर में एक बदमाश ने एक घर में घुसकर रसोई में खाना बना रही महिला को गला दबाकर बेहोश कर दिया। जबरदस्ती कान फाड़कर कुंडल व हाथ से अंगूठी निकाल ली। महिला को होश आया तो उसने शोर मचाया। लोगों ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। रविवार को चांदनीबाग थाने की पुलिस महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया।
विज्ञापन

धूप सिंह नगर निवासी रोशनी पत्नी राजबीर ने बताया कि शनिवार को फैक्ट्री से काम खत्म कर वह घर लौटी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर पर अकेली थी। वह रसोई में खाना बना रही थी तो इसी बीच एक युवक आया। उसने सफेद चादर से अपना मुंह ढक रखा था। युवक आते ही रसोई के सामने खड़ा हो गया। उसने युवक से उसकी पहचान पूछी तो युवक ने जबरदस्ती उसकी गर्दन पकड़कर नीचे दबा दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके कान से कुंडल खींच लिए। इससे उसके कान फट गए। हाथ से सोने की अंगूठी भी निकाल ले गया। वह सदमे से बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसके हाथ पर खून लगा था। उसने कान पर हाथ लगाया तो खून बह रहा था, उसके कानों में कुंडल नहीं थे। इसके बाद उसने शोर मचाया। उसका बेटा विपिन व पति नेत्रपाल आए। उन्होंने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार रात महिला ने नागरिक अस्पताल में इलाज कराया और रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

रोशनी ने बताया कि उसने जैसे ही आरोपी से उसकी पहचान पूछी तो उसने गला दबा दिया। उसने बचाव में आरोपी को धक्का दिया। उसके बाद आरोपी ने दोबारा उसका गला दबाया। उसने अपने बचाव में करीब तीन मिनट तक प्रयास किया, उसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस टीम जुट गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कर्मबीर सिंह, प्रभारी, थाना चांदनीबाग थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed