{"_id":"66ba8be22cbce35cc6025834","slug":"roadways-will-take-additional-permits-for-ten-buses-for-sawan-fair-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122631-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सावन मेले के लिए दस बसों के अतिरिक्त परमिट लेगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सावन मेले के लिए दस बसों के अतिरिक्त परमिट लेगा रोडवेज
विज्ञापन
पानीपत। सावन की पूर्णिमा पर हरिद्वार में लगने वाले सावन के मेले को लेकर रोडवेज दस बसों के अतिरिक्त परमिट लेगा। इसके साथ पूर्व में चल रही बसों में बेहतर व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने वर्कशॉप अधिकारियों के साथ स्टेशन अधीक्षक को भी आवश्यक हिदायत दी है। इस बार सावन की पूर्णिमा सोमवार को होने पर अधिक श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। रोडवेज जरूरत पड़ने पर इसके अतिरिक्त भी परमिट लेने की तैयारी में है।
सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार को हुई है। 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा है। इस दिन भी सोमवार है। कई सालों बाद सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार को हुआ है। यह एक संयोग है। सोमवार का दिन भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। सावन की पूर्णिमा पर गंगा स्नान की मान्यता है। यहां मेला भी लगता है। पानीपत समेत प्रदेश से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाते हैं। चूंकि पानीपत डिपो दूसरे जिले के श्रद्धालुओं के लिए बस पकड़ने का टर्निंग प्वाइंट है। कई जिलों के श्रद्धालु पानीपत से होकर गंगा स्नान को हरिद्वार जाते हैं। ऐसे में पानीपत डिपो में हरिद्वार के लिए बसों की मांग बढ़ जाती है। रोडवेज अब सामान्य करीब 13 परमिट पर बस हरिद्वार भेज रहा है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य डिपो से करीब 30 बस हरिद्वार जाती हैं।
पानीपत समेत प्रदेशभर से श्रद्धालुओं ने हरिद्वार गंगा स्नान को जाना शुरू कर दिया है। जानकारों के अनुसार दो या तीन दिन में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाएगी। रोडवेज पहले सामान्य परमिट की बसों को लगाएगा। इसके बाद यात्रियों की मांग अनुसार अतिरिक्त बसों को रवाना किया जाएगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी मांग को देखा जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन :
पानीपत डिपो ने पूर्णिमा पर लगने वाले हरिद्वार मेले को लेकर 10 बसों के अतिरिक्त परमिट लिए हैं। इनको श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर और भी परमिट लिए जाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
हरबीर मान, टीआई, रोडवेज डिपो पानीपत।