फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways runs special bus for Kanwariyas

Panipat News: रोडवेज ने कांवड़ियों के लिए चलाई स्पेशल बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways runs special bus for Kanwariyas
पानीपत। रोडवेज ने हरिद्वार के लिए 10 बसों का अस्थायी परमिट लिया है। इससे पहले डिपो की 13 बसें हरिद्वार जाती थी। अब इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई हैं। वहीं अन्य डिपो की 30 बसें पानीपत से होकर हरिद्वार जा रही हैं। इन बसों का संचालन यात्रियों की मांग अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

सावन महीने में गंगा में डुबकी लगाने व कांवड़ लेने के लिए शिवभक्तों ने हरिद्वार जाना शुरू कर दिया है। वीरवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिकारी यात्री व श्रद्धालु पानीपत बस स्टैंड पर पहुंचे। डिपो अधिकारियों ने सामान्य रूप से चलने वाली बसों में व्यवस्था की। इसके साथ परिवहन विभाग से 10 बसों के अस्थायी परमिट लेकर मांग अनुसार बसों को चलाया गया। पानीपत बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए सुबह पांच बजे बस चलती है। इसके बाद सुबह हर आधे घंटे में बस हैं। दिन के समय बसों की संख्या कम रहती है। अब यात्रियों व श्रद्धालुओं के आने पर दिन में भी बसों के फेरे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

बसों का रूट किया डायवर्ट
सनौली रोड से कांवड़ियों का आना शुरू होने पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। पानीपत से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों को करनल, बड़ौत, गंगोह, मंगलोर, रुड़की और लक्सर से हरिद्वार ले जाया जा रहा है। इसी तरह वापसी में रूट को अपनाया जा रहा है। इसकी दूरी करीब 250 किलोमीटर है। यात्रियों से 340 से 345 रुपये किराया लगता है। जबकि पानीपत से सनौली व कैराना रूट पर 285 रुपये किराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पानीपत डिपो से हरिद्वार के लिए 10 बसों के अस्थायी परमिट लिए गए हैं। वीरवार को हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संंख्या अधिक रही। बसों को यात्रियों की मांग अनुसार भेजना शुरू कर दिया है।
हरबीर सिंह, टीआई, रोडवेज डिपो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed