फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways increased buses on the routes of UP and Uttarakhand, changed the timetable

Panipat News: रोडवेज ने यूपी और उत्तराखंड के रूटों पर बढ़ाई बसें, समय सारिणी बदली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased buses on the routes of UP and Uttarakhand, changed the timetable
पानीपत। रोडवेज ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। हरिद्वार के लिए बसों की मांग को देखते हुए सबसे अधिक 46 बसें चलाई गईं हैं। इस रूट पर सुबह पांच बजे से रात पौने 10 बजे तक भी बस मिलेंगी। साथ ही रोडवेज ने बसों की समय सारिणी में भी बदलाव किया है। बसों के समय बदलाव को यात्रियों के हित में बताया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज डिपो के बेड़े में 60 नई बसें शामिल हुई हैं। इनमें से 46 बसों के संचालन को झंडी मिल गई है। इनके आने के बाद निदेशालय ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रूटों पर बड़ा फेरबदल किया है। इसका प्रमुख कारण गर्मी भी बताया जा रहा है। ऐसे में रोडवेज ने अलसुबह व देर रात तक बसों की सेवा शुरू की है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पानीपत से मुजफ्फरनगर के लिए 30, बिजनौर के लिए 12, सहारनपुर के लिए 10 देहरादून के लिए छह, मुरादाबाद और मेरठ के लिए चार-चार, काठगोदाम के लिए तीन, ऋषिकेश, रुद्रपुर, कोटद्वार व लखनऊ के लिए दो-दो बसें चलाई जाएंगी। कोटद्वार के लिए सुबह 6:10 बजे, बरेली 9:52, टनकपुर 10:04, नैनीताल 10:28, हल्द्वानी 10:52 और बदायूं के लिए 16:40 बजे हर रोज एक बस रवाना होगी। इस रूट प्लान में स्थानीय डिपो के अलावा अन्य डिपो की बसें भी शामिल हैं। निदेशालय से 15 दिनों के भीतर उक्त रूट प्लान को लागू करने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन

पानीपत से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 5:10 बजे डिपो से रवाना होगी। दूसरी बस 5:46 बजे रवाना होगी। इसके बाद हर 15 से 20 मिनट में एक बस रवाना होगी। डिपो से शाम को पांच बजे अंतिम बस जाती थी। अब शाम सात बजे, सवा आठ, सवा नौ बजे और अंतिम बस 9:45 बजे हरिद्वार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत से मुजफ्फरनगर रूट सबसे कमाई वाला माना जाता है। यहां सुबह 5:30 बजे पहली बस रवाना होगी। इसके बाद दूसरी बस 5:40 बजे जाएगी। सुबह के समय इस रूट पर भी हर 10 से 20 मिनट में बसें रवाना होंगी। दिन के समय इस रूट पर बसों में आधे घंटे का अंतराल रखा गया है। शाम को भी इसी तरह बसों को रवाना किया जाएगा। शाम को सवा पांच से साढ़े पांच बजे के बीच 20 मिनट में चार बसों को रवाना किया जाएगा। इस रूट पर 30 बसें चलेंगी।
पानीपत से बिजनौर के लिए सुबह 5:52 बजे पहली बस रवाना होगी। इसके बाद 6:34 बजे, 7:04 बजे, 7:58 बजे, 9:16 बजे, 10:22 बजे, 11:28 बजे, 12:04 बजे, 12:46 बजे, 13:46 बजे, 14:52 बजे, 16:34 बजे तक 12 बसें भेजी जाएंगी। वहीं सहारनपुर के लिए सुबह 9:10 बजे से 9:34 बजे, 10:16 बजे, 11:34 बजे, 12:10 बजे, 13:16 बजे, 13:40 बजे, 14:46 बजे, 15:34 बजे व 16:46 बजे तक बस चलेगी।


अन्य रूटों की समय सारिणी-
ऋषिकेश - 11:40 बजे, 14:16 बजे।
रुद्रपुर - 5:20 बजे, 8:34 बजे।
लखनऊ - 13:34 बजे, 16:28 बजे।
काठगोदाम - 7:28 बजे, 8:46 बजे, 15:52 बजे।
मुरादाबाद - 4 बजे, 4:30 बजे, 13:52 बजे, 14:40 बजे,
मेरठ - 6:40 बजे, 10:34 बजे, 12:16 बजे, 12:58 बजे, 15:46 बजे।
देहरादून - 6:28 बजे, 6:52 बजे, 7:10 बजे, 8:04 बजे, 11:16 बजे, 16:04 बजे।
निदेशालय से मिली समय सारिणी के हिसाब से बसों का संचालन लागू है। किसी भी रूट पर यात्रियों की संख्या या मांग के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
- कुलदीप जांगड़ा, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed