फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways gears up for Haridwar fair and Raksha Bandhan; 25 additional buses to run.

Panipat News: हरिद्वार मेला और रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने कसी कमर, चलेगी 25 अतिरिक्त बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways gears up for Haridwar fair and Raksha Bandhan; 25 additional buses to run.
पानीपत। सावन मास की पूर्णिमा पर हरिद्वार गंगा स्नान मेले और रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज डिपो ने कमर कस ली है। यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रोडवेज प्रशासन ने हरिद्वार रूट पर 25 बसों सास अतिरिक्त का परमिट लिया है। सामान्य दिनों में इस रूट पर महज 15 बसें ही संचालित की जाती हैं, लेकिन त्योहार के चलते मांग बढ़ने पर लोकल रूटों से बसें समायोजित कर हरिद्वार के लिए भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम से ही बसों की मांग में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो से अतिरिक्त बसों को रवाना करना शुरू कर दिया गया है। वीरवार को भी यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही रक्षाबंधन के दिन बहनों के लिए भी विशेष बसें चलाई जाएंगी। चमराड़ा गांव के रमेश कुमार ने बताया कि सावन पूर्णिमा पर हरिद्वार में स्नान के लिए जाना था। मन में डर था कि बसों में भारी भीड़ मिलेगी और टिकट नहीं मिल पाएगी। लेकिन डिपो पर आकर पता चला कि अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, जिससे काफी राहत मिली है। सुनीता देवी ने बताया कि हरिद्वार मेले के लिए टिकट आराम से मिल गया है। बस में सीट मिलने से यात्रा आरामदायक होगी। इस से अतिरिक्त बस चलाने से यात्रियों को सुविधा मिली है।
विज्ञापन

आज हरिद्वार और कल रक्षाबंधन पर बस की तैयारी
रोडवेज ने पूर्णिमा पर हरिद्वार मेले के लिए पूरा जोर लगा दिया है। डिपो में जरूरत पड़ने पर दूसरा टिकट काउंटर भी बनाने की तैयारी है। डिपो से तड़के पांच बजे ही बस रवाना हो जाएंगी। इसके बाद यात्रियों की मांग अनुसार बस भेजी जाएंगी। डिपो से वीरवार आधी रात के बाद बसों की वापसी शुरू की जाएंगी। यहां आते ही बसों को रक्षाबंधन के लिए चलाया जाएगा। डिपो अधिकारी रक्षाबंधन पर लोकल और अंतरजिला रूटों पर जोर देगा। इसके साथ यूपी के शामली व कैराना रूट पर बसों को चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिद्वार मेले के दौरान डिपो पर अतिरिक्त दबाव रहता है। लोकल रूटों को चलाने के साथ हरिद्वार मेले में भी बस भेजी जानी है। सभी चालक व परिचालकों की छुट्टी रद्द की गई हैं। डिपो मेले और रक्षाबंधन के लिए तैयार है।
विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed