{"_id":"69d57aa099b2e2909b021734","slug":"roadways-employees-anger-over-the-duty-inspectors-working-style-continues-unabated-panipat-news-c-45-1-kur1009-152866-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्यूटी निरीक्षक की कार्यशैली पर थम नहीं रहा रोडवेज कर्मियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्यूटी निरीक्षक की कार्यशैली पर थम नहीं रहा रोडवेज कर्मियों का गुस्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र मुख्यालय में कार्य निरीक्षक पर ड्यूटी के दौरान परेशान करने के आरोप लगाकर डिपो से हटाने को लेकर रोडवेज कर्मीे मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन ने डिपो महाप्रबंधक से बैठक में बात की, लेकिन उचित सुनवाई न होने के चलते उन्हें असंतुष्ट लौटना पड़ा। अब कार्य निरीक्षक के तबादले की मांग को लेकर जल्द ही यूनियन आर-पार की लड़ाई की घोषणा कर सकती है।
दो अप्रैल को कुछ कर्मियों द्वारा कार्य निरीक्षक पर ड्यूटी के दौरान मनमानी और भेदभाव के आरोप लगाए गए थे। भारतीय मजदूर संघ, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और परिवहन कर्मचारी संघ ने सामूहिक रूप से कार्य निरीक्षक का समर्थन किया। यूनियन द्वारा बैठक करके निरीक्षक के कार्यों के प्रति संतुष्टि जताई गई। कहा कि कुछ लोग उनपर रेस्ट न देने और ज्यादा ड्यूटी लेने बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।