{"_id":"62eed21a7e85e051e4447a73","slug":"roads-of-old-industrial-area-will-not-drown-in-rain-panipat-news-knl117115838","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर नहीं भरेगा बरसाती पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर नहीं भरेगा बरसाती पानी
विज्ञापन
पानीपत। अब ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर बरसाती पानी नहीं भर सकेगा। नगर निगम यहां स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल लगाने की तैयारी में है। इसके लिए अधिकारियों ने 1.90 करोड़ के आसपास का इस्टीमेट तैयार किया है। इस डिस्पोजल की क्षमता करीब 11 एमएलडी बताई जा रही है, जो यहां की निकासी के लिए पर्याप्त होगी। प्रोजेक्ट में डिस्पोजल के चैंबर से लेकर मोटर, पंप, डीजी सेट तक लगाया जाएगा। निगम के इस प्रोजेक्ट से बरसाती पानी की निकासी हो सकेगी। इससे न केवल ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों को फायदा मिलेगा, बल्कि खादी कॉलोनी, वीवर्स नगर और आदर्श नगर के लोगों को भी फायदा होगा। पहले ओल्ड इंडस्ट्रियल का पानी यहां की सड़कों से ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में घुस जाता था, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती थीं।
भगत सिंह मार्केट से लेकर हाली पार्क के गेट नंबर तीन से होते हुए ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की सीनियर डिप्टी कार्यालय को जाने वाली सड़क पर बरसाती पानी जमा होने की समस्या वर्षों पुरानी है। इसकी मुख्य वजह यहां बरसाती पानी की निकासी न होना रहा है। हर बार बारिश में यहां एक से दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। इसी पानी में यहां के फैक्ट्री संचालक केमिकल युक्त दूषित पानी भी छोड़ देते थे। इसे लेकर निगम आयुक्त ने प्रदूषण विभाग, निगम और पब्लिक हेल्थ को सख्त निर्देश तक जारी किए थे।
निगम अधिकारियों का कहना है कि इस वाटर डिस्पोजल को इस हिसाब से बनाया जाएगा कि अगर तीन एमएम से ज्यादा बारिश होती है तो पूरा पानी डिस्पोजल से जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संसाधान लगाए जाएंगे। इनके अलावा इमरजेंसी के लिए अतिरिक्त संसाधन भी होंगे। वहीं, लाइट की समस्या रहने पर एक डीजी सेट रखवाया जाएगा ताकि किसी सूरत में बरसाती पानी की निकासी में बाधा न हो।
विज्ञापन
नगर निगम के चीफ इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि निगम ने इसके टेंडर की पूरी तैयारी की है। जल्द ही इसके नियम और शर्तों को तैयार कर इसका टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो पाएगा। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।