फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SAD steps up activity in Haryana.

Panipat News: शिअद ने बढ़ाई हरियाणा में बढ़ाई सक्रियता, 19 को होगी प्रदेश स्तरीय बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
SAD steps up activity in Haryana.
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि अकाली दल कि राज्य स्तरीय बैठक को लेकर जानकारी देते हुए तेजेंद्र पाल ढिल्लो - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि अकाली दल बादल ने प्रदेश में सियासी जमीन मजबूत करते हुए सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। 19 सितंबर को शिअद बादल की प्रदेश स्तरीय बैठक की जाएगी। सैनी समाज भवन के मुख्य हॉल में होने वाली इस बैठक में हरियाणा के प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। ये जानकारी पार्टी की प्रदेश इकाई सदस्य तेजेंद्र पाल ढिल्लो ने सोमवार शाम को पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहती है। इसलिए इस राज्य स्तरीय बैठक में पार्टी सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल भी शिरकत कर सकते हैं तो वहीं प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बलविंद्र सिंह भूंदड़ भी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने व आगे बढ़ाने के लिए सात सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई है। बैठक के बाद 101 सदस्यीय कार्य समिति का भी गठन किया जाएगा तो वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए और भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed