{"_id":"6708728a11fde77e860cfa68","slug":"roads-near-dussehra-venue-will-be-one-way-panipat-news-c-244-1-pnp1001-125648-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दशहरा आयोजन स्थल के नजदीकी रास्ते होंगे वनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दशहरा आयोजन स्थल के नजदीकी रास्ते होंगे वनवे
विज्ञापन
पानीपत। शहर में दशहरा के दिन शनिवार को आयोजन स्थलों के नजदीकी मुख्य सड़क और अन्य रास्तों को वन-वे किया जाएगा। इसके साथ कई सड़कों पर यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। यातायात पुलिस ने भी रूट प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इसी के आधार पर शहर में वाहनों को चलाया जाएगा। भारी वाहनों का आवागमन आयोजन स्थल के नजदीक पूरी तरह से बंद रहेगा।
शहर में चार मुख्य समेत छह स्थानों पर दशहरा का आयोजन किया जाएगा। इनमें सेक्टर-25 में दशहरा कमेटी सनौली रोड, सेक्टर-13-17 में श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड, देवी मंदिर में श्री रामलीला कमेटी और सनाधन धर्म सभा मॉडल टाउन द्वारा शिवाजी स्टेडियम में दशहरा बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इनके अलावा श्रीकृष्णा क्लब द्वारा सेक्टर-24 और शोंधापुर गांव के स्टेडियम में दशहरा मनाया जाएगा। दशहरा पर शहर में हनुमान स्वरूप और श्रीराम यात्रा निकाली जाती हैं। ये सब रावण के पुतलों के दहन पर पहुंचते हैं। दोपहर बाद तीन बजे इनका जाना शुरू हो जाता है। शाम को पांच बजे शहर की सड़कों पर चारों तरफ हनुमान स्वरूप की धूम रहती है। इसको लेकर सड़कों को डायवर्ट किया जा रहा है।
दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के सामने दशहरा का आयोजन किया जाएगा। पुलिस विभाग से यातायात सुचारु रखने की मांग की गई है। संजय चौक से बबैल नाका चुंगी तक दशहरे वाले दिन दोपहर बाद दो से पांच बजे तक रास्ता वनवे करने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त हुडा के एंजल प्राइम माल, एसडी विद्या मंदिर के सामने वाली सड़क व उसके साथ नाले वाली सड़क, शिव मंदिर मार्ग को भी वनवे करने की मांग की है। ये रास्ते दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक वनवे रहेंगे। उन्होंने अपने स्तर पर व्यवस्था को लेकर जिमखाना क्लब में समीक्षा बैठक की है। इसमें सभी स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
श्रीकृष्णा क्लब द्वारा 10वां दशहरा उत्सव सेक्टर-24 में आयोजित किया जाएगा। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले क्रमश: 80 व 75-75 फीट के बनाए गए हैं। क्लब के प्रधान वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी सदस्य पूरी तरह से सतर्क हैं। क्लब के प्रबंधक पुनीत बत्रा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं। प्रवक्ता अजय सिंगला ने बताया कि आतिशबाजी के साथ रावण के पुतलों का दहन 12 अक्तूबर की सायं 5:51 बजे किया जाएगा।
बॉक्स
टूटी सड़कों में हनुमान स्वरूपों की होगी परीक्षा
नगर निगम दशहरा आयोजन स्थलों के नजदीक सड़कों की मरम्मत नहीं कर पाया है। शहर में कई जगह मुख्य सड़क व गलियों में गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा सड़कों पर बजरी बिखरी हुई हैं। इन सबके चलते हनुमान स्वरूप को शहर में फेरी लगाने के दौरान परेशानी हो सकती है।
वर्जन :
दशहरा के दिन यातायात सुचारु रखा जाएगा। जीटी रोड समेत अन्य सड़कों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। लोगों से भी भीड़भाड़ के क्षेत्र में वाहन न लेकर जाने की अपील की गई है।
सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात।