{"_id":"66a1b1d27045079456018b46","slug":"roads-and-streets-submerged-in-torrential-rain-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121646-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मूसलाधार बारिश में सड़कें व गलियां जलमग्न, निकासी के दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मूसलाधार बारिश में सड़कें व गलियां जलमग्न, निकासी के दावों की खुली पोल
विज्ञापन
समालखा। समालखा में बुधवार को इंद्र देव जमकर बरसे। करीब एक घंटे की मूसलाधार बरसात से शहर व गांवों की सड़कें व गलियों में जलभराव हो गया। बारिश ने एनएचएआई और नगर पालिका की पोल भी खोल कर रख दी। झमाझम हुई बारिश शहर मिनी तालाब में तब्दील हो गया।
बरसात का पानी नेशनल हाईवे की सर्विस लाइन, ब्लूजे रोड, पुराना थाना रोड, पड़ाव मौहल्ला, गुड़मंडी, काठमंडी के अलावा शहर के बैनीवाल चौक, कुहाड़ पाना व वाल्मीकि मंदिर के पास सड़कें व गलियां तालाब में तबदील हो गई। जिससे हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों पर ब्रेक लगे, वहीं सर्विस लाइन पर कई बाइक सवार गिरते गिरते बच गए। सड़क पर खड़े पानी के चलते दो पहिया वाहन चालकों को अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह भारी बारिश के कारण चुलकाना व मनाना गांव सहित कई गांवों की गलियों में भी बरसाती पानी भर जाने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।
गौरतलब है कि नगरपालिका व एनएचएआई की अनदेखी के चलते हाईवे पर सर्विस लेन किनारे बने बरसाती नाले व शहर के गली मोहल्ले में नाले व नालियों की सफाई न होने के कारण ऐसा नजारा देखने को मिला है। दोनों विभागों की लापरवाही वाहन चालकों व आमजन पर भारी पड़ रही है। एक तरफ नगर पालिका अधिकारियों का दावा है की शहर में नालों की साफ सफाई का काम किया जा रहा है। दूसरी तरफ एनएचएआई की तरफ से सर्विस रोड के दोनों तरफ नाले बनाए गए थे। मगर सफाई न होने के कारण नाले गंदगी से भरे पड़े है। अगर बरसात से पहले नालों की ठीक से साफ सफाई हो जाती तो सर्विस रोड पर पानी न खड़ा होता और नहीं आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता।