फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Road uprooted, department forgot, villagers of three villages demonstrated

Panipat News: पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान की तीसरे दिन निकली हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Road uprooted, department forgot, villagers of three villages demonstrated
पानीपत। पुलिस ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए पूरा सप्ताह शहर के मुख्य मार्गाें से अतिक्रमण हटाने का दावा किया था। इसके लिए बाकायदा विशेष अभियान चलाया जाना था। दो दिन नियमित रूप से अभियान चलाने के बाद तीसरे रविवार को ठंडा पड़ गया। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी रविवार को छुट्टी मनाने चले गए। ऐसे में बाजारों व सड़कों पर अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना हुआ । अब पुलिस सोमवार से सख्ती से अभियान चलाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

बरसत रोड, स्काईलार्क रोड, असंध रोड, सनौली रोड, गोहाना रोड व बिशनस्वरूप कॉलोनी में शहर के मुख्य निजी अस्पताल हैं। यहां जाम की भयंकर स्थिति रहती है। अकसर जाम में एंबुलेंस फंसी रहती है। इन तमाम स्थितियों को देखते हुए पुलिस ये अभियान चलाने का दावा किया था लेकिन तीसरे दिन ही अभियान फुस्स हो गया।
विज्ञापन


डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि रविवार के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला। सोमवार से ये नियमित रूप से सख्ती से चलेगा। इसके लिए प्लानिंग की जा चुकी है। अतिक्रमण के कारण जाम लगता है आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ये मार्ग शहर के मुख्य मार्गों में से एक है और कई अस्पताल भी है। अतिक्रमण की वजह से जाम लगा होने के कारण कई बार एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता। दोपहर के समय स्कूल की बसें जाम में फंसी रहती है। सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। वाहन खड़ा कर दोबारा अतिक्रमण करने पर आईपीसी की धारा 283 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed