फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   road accident one NRI died

सड़क हादसे में एनआरआई महिला की मौत व दो घायल

Sat, 04 Jul 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 04 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से कुरुक्षेत्र लौट रहे एक एनआरआई परिवार की गाड़ी बाबरपुर मंडी के पास जीटी रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


इसमें एक एनआरआई महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संतोखपुरा  (जिला कुरुक्षेत्र) निवासी बलजीत कौर (32) पत्नी सुखविंद्र सिंह शुक्रवार को अपने दो बच्चों हर्षदीप सिंह और जैसमीन कौर के साथ इटली से दिल्ली पहुंची थी। उनकी फ्लाइट सुबह साढ़े तीन बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।
विज्ञापन


अपनी बहू और पोतों को लेने के लिए महेंद्र सिंह अपने चालक हरपाल के साछ सफारी गाड़ी लेकर दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली से लौटते समय में जब वे बाबरपुर मंडी के पास पहुंचे तो चालक हरपाल सिंह को नींद की झपकी आ गई। झपकी आने के कारण उनकी सफारी आगे खड़े ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बलजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बच्चे हर्षदीप और जैसमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कारण जीटी रोड पर करीब 10 मिनट जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी विक्रम जीत सिंह ने बताया कि वह भी अपने चचेरे भाई बहनों को लेने के लिए अपने दादा महेंद्र सिंह के साथ गया था। विक्रमजीत ने बताया कि जब बो बाबरपुर के पास पहुंचे तो गाड़ी के चालक हरपाल को झपकी आ गई। इस कारण गाड़ी आगे खड़े ट्राले से टकरा गई।  

महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखविंद्र सिंह अपने पूरे परिवार के साथ इटली में रहता है। उसका बेटा वहां एक फैक्ट्री में काम करता है। बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो गई थी। इसलिए बच्चे छुट्टियां बिताने घर आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पोती जैसमीन सातवीं कक्षा में तथा हर्षदीप पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। इटली में पढ़ने के कारण बच्चों को अपनी संस्कृति और भाषा का ज्ञान नहीं है। इस बार भी वे एक साल बाद अपने देश लौटे रहे थे। सड़क


बाबरपुर मंडी के पास हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। दो अन्य घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
राजबीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed