{"_id":"68b9e708b2977ed82906b822","slug":"risk-of-diarrhea-increased-in-saini-colony-two-samples-failed-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143112-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सैनी कॉलोनी में डायरिया का खतरा बढ़ा, दो सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सैनी कॉलोनी में डायरिया का खतरा बढ़ा, दो सैंपल फेल
Fri, 05 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मौसम में बदलाव के होने से डेंगू के साथ डायरिया भी फैलने लगा है। सैनी कॉलोनी डायरिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनी कॉलोनी से पेयजल के तीन सैंपल लिए हैं। जिनमें से दो फेल आए हैं। विभाग ने इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सैनी काॅलोनी में पिछले सप्ताह डायरिया से एक बच्चे की मौत होने के बाद विभाग सचेत हुआ और वहां से तीन सैंपल लिए गए थे। फेल मिले दोनों सैंपल मालिकों को और जन स्वास्थ्य विभाग को नोटिस दिया गया है। वहीं इस सीजन डेंगू-मलेरिया के 21 मामले सामने आ चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया के प्रतिदिन पांच से सात मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं पिछले सप्ताह सैनी कॉलोनी में डायरिया से एक बच्चे की मौत होने से विभाग सचेत हुआ और अगले ही दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सोमवार को बाबरपुर, ददलाना और सैनी कॉलोनी से पेयजल के 13 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से दो सैंपल फेल मिले। दोनों सैंपल सैनी कॉलोनी से हैं। वीरवार को भी टीम ने विभिन्न कॉलोनियों से सैंपल लिए। जिनकी रिपोर्ट आने में दो दिन का समय लगेगा। डॉ. ललित कुंडू ने बताया कि टीम द्वारा लगातार दूषित पेयजल के सैंपल लिए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग को दूषित पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए नोटिस दिया गया है। क्योंकि दूषित पेयजल से डायरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को उबालकर पानी पीना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
वर्जन :
स्वास्थ्य विभाग की 80 टीम फील्ड में काम कर रही हैं। लोगों को उबालकर पानी पीने की सलाह दी जा रही है। वहीं डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।