{"_id":"68e16f30aee27d4eba089867","slug":"revised-minor-stabs-tai-in-the-neck-and-chest-kills-him-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144992-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : नाबालिग ने गर्दन व छाती में चाकू मार ताई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : नाबालिग ने गर्दन व छाती में चाकू मार ताई को मार डाला
Sun, 05 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
नंगला आर गांव में महिला की हत्या के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंस
सनौली। नंगला-आर गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला सुखदेई (54) की देवर के नाबालिग लड़के ने गर्दन व छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। नाबालिग आरोपी ने हत्या को वारदात दिखाने के लिए अपने हाथ पर भी चाकू मार लिया और लूट की नीयत से हत्या दिखाने के लिए महिला के कानों की एक बाली भी उतारकर शौचालय की खिड़की में रख दी। वहीं एक नकाबपोश के हत्या करने की कहानी परिजनों व पुलिस के सामने बता दी। सनौली थाना की पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची तो देवर के लड़के पर शक की सुई घूमी और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। नाबालिग आरोपी ने कुछ ही देर में आरोप कबूल लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नगला-आर गांव के मुन्नीराम ने बताया कि उसकी तीन लड़की हैं। एक विदेश में रहती है और एक शादीशुदा है। तीसरी का पिछले सप्ताह रिश्ता तय किया है। वह शनिवार को अपनी बेटी के साथ पानीपत बाजार गया था। उनकी पत्नी सुखदेई घर पर अकेली थी। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी हत्या करने की सूचना मिली।
सुखदेई के देवर के नाबालिग लड़के ने पुलिस व परिजनों को बताया कि एक नकाबपोश घर में आया था। वह भी किसी काम से घर चला गया। नकाबपोश ने उसकी ताई काे चाकू से कई वार कर रखे थे। उसने उसको पकड़ना चाहा तो उसके भी हाथ पर चाकू मार दिया। पुलिस ने इसके बाद गांव में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने किसी व्यक्ति के महिला के घर की तरफ न आने के साक्ष्य मिले। पुलिस ने शनिवार देर शाम को उसे डिटेन कर लिया। उसने कुछ ही देर में आरोप कबूल लिया।
विज्ञापन
कान की बाली खिड़की में मिली तो शक गहराया
पुलिस और एफएसएल की टीम को प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी ने महिला की हत्या के साथ लूट दर्शाने का प्रयास किया। जिसमें सामने आया कि महिला के कान की एक बाली गायब थी। वह बाथरूम में खिड़की के पीछे ही मिली। परिजनों ने बताया कि सुखदेई की उसी देवरानी दोनों बहन हैं। उनके बीच दो दिन पहले किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। वहीं तीन लड़की होने पर प्रॉपर्टी पर भी दूसरों की नजर रहती है। आरोपी ने इन सबके चलते अपनी ताई की हत्या कर दी।
नगला-आर गांव में एक महिला की गर्दन व छाती में चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवर के नाबालिग लड़के को शक के आधार पर डिटेन कर पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की वारदात कबूल ली है।
भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत