फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Revised: BSF Sub Inspector shot cousin and uncle

संशोधित : बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने चचेरे भाई और ताई को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Revised: BSF Sub Inspector shot cousin and uncle
पानीपत। जिले के गवालड़ा गांव में मकान को लेकर चल रहे विवाद में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी पिस्तौल अपने चचेरे भाई और ताई को गाली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव भी हुआ। जिसमें सब इंस्पेक्टर की पत्नी भी घायल हुई है। उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद गांव गवालड़ा में तनाव बना हुआ है। इसराना थाना पुलिस ने मामले में आरोपी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वे मिजोरम में तैनात थे और झगड़े की सूचना मिलने के बाद गांव आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गवालड़ा गांव निवासी कृष्णा ढांडा के पति रामनिवास बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं और अब मिजोरम में तैनात हैं। रामनिवास का अपने ताऊ सूबे सिंह, रामदिया व रणधीर के साथ कई साल से विवाद चल रहा है। रामनिवास का आरोप है कि वे तीनों उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। दूसरी तरफ सूबे सिंह, रामदिया व रणधीर का आरोप है कि रामनिवास ने उनके मकान पर कब्जा किया हुआ है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई साल से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में लगातार पथराव की घटनाएं हो रही थी। पुलिस ने भी यहां आकर इनको कई बार समझाया। पंचायती तौर पर भी फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन सुलह नहीं हुई। इनके बीच गत दिनों फिर से झगड़ा हो गया। कृष्णा ने शनिवार को अपने पति रामनिवास के पास फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और छुट्टी लेकर घर आने को कहा। रामनिवास रविवार शाम को घर पहुंच गया। यहां रामनिवास के आते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। रामनिवास ने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से रणधीर के बेटे मंदीप व उसकी मां संतरो को गोली मार दी। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। इसमें रामनिवास की पत्नी कृष्णा भी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा का दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप

कृष्णा ने बताया कि सूबे सिंह, रामदिया व रणधीर उसके मकान के पीछे वाली गैलरी पर कब्जा करना चाहते हैं। कई बार वह प्रयास कर चुके हैं। इसको लेकर आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती है। उसके बेटे वंश व बेटी अंजली को भी इन्होंने कई बार पीटा। उसने अपने पति रामनिवास को इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को घर बुलाया था। उसका पति छुट्टी लेकर रविवार को घर आया। वह उनको लेने के लिए समालखा रेलवे स्टेशन पर गई थी। जब वह घर लौटी तो सूबे सिंह, रामदिया व रणधीर के परिवार के सदस्य उसके मकान का दरवाजा तोड़ रहे थे। उसके घर पर पथराव कर रहे थे। उसके पति पर भी हमला किया गया। उन्होंने अपने बचाव गोली चलाई थी।


वर्जन-

इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि रामनिवास ने मां बेटे को गोली मारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इनका जमीनी विवाद चल रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गोली लगने से घायल हुए मां बेटा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed