फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reversal in separating urban-rural wards

Panipat News: शहरी-ग्रामीण वार्ड अलग करने में उलटफेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Reversal in separating urban-rural wards
पानीपत। पुराने 26 वार्डों के एरिया को काटकर नए दो वार्ड बनाने और शहरी और ग्रामीण विधानसभा के वार्डों को अलग अलग करने में नई वार्डबंदी तैयार की गई है। जिससे शहर के सभी वार्डों की ज्यादातर कॉलोनियों के बूथों पर उलटफेर हो गई है।
विज्ञापन

अब तक हालात ये हैं कि आम आदमी तो दूर निवर्तमान पार्षदों को भी वार्डबंदी समझ नहीं आ रही है। एक एक कॉलोनी तीन से चार वार्डों में बंट गई है। कॉलोनी की गलियां और बूथ अब अलग अलग वार्डों में जा चुके हैं। जिससे शहर के लोग अब भ्रमित हैं कि उनका एरिया कौन से वार्ड में आएगा और उन्हें किस विधानसभा के अंतर्गत किस वार्ड के प्रतिनिधि के लिए मतदान करना होगा। अब नई वार्डबंदी के प्रकाशन से पहले शहरवासी इस पर आपत्ति जताने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

खास बात ये है कि अमर उजाला ने अपने 28 नवंबर के अंक में शहर के 28 वार्ड बनने का खुलासा कर दिया था। वहीं, वार्डबंदी के एडहॉक कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इसके लिए निगम वार्डबंदी का प्रकाशन करेगा। जिसमें स्पष्ट हो जाएगा कि हर वार्ड की हर कॉलोनी की सीमा कहां से लेकर कहां तक किस वार्ड और किस विधानसभा में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वार्डों की जनसंख्या, बाउंड्री, मतदाता, जातीय समीकरणों के आधार पर नई सीमाएं बनाना काफी मुश्किल हुआ। इसमें सबसे ज्यादा चुनौती शहरी और ग्रामीण विस के वार्डों को अलग करने में आई। अगर ऐसा नहीं करते तो न तो दो नए वार्ड बनते और न ही शहरी और ग्रामीण विस के वार्ड अलग हो सकते थे। नई वार्डबंदी को इस हिसाब से तैयार किया गया है कि इसमें सिर्फ वार्ड एक के 70 प्रतिशत एरिया को छोड़कर बाकी पूरे शहर में से ज्यादातर के रिहायशी पते बदल जाएंगे। नई वार्डबंदी की शुरुआत वार्ड एक की सीमा से की गई। इसमें कुछ एरिया को दूसरे वार्डों में शामिल किया गया। ज्यादातर को पुराना ही रखा गया। बाकी सभी वार्डों को तीन से चार वार्डों को काटकर बनाया गया है। इनमें आने वाली कॉलोनियों और बूथ नंबरों के आधार पर अब सभी के रिहायशी पते बदल जाएंगे।

बनाया जा रहा शेड्यूल ःएडहॉक कमेटी के सदस्य अशोक कटारिया ने बताया कि फाइनल नोटिफिकेशन के आधार पर अब नई वार्डबंदी के शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। कमेटी की मंजूरी के बाद तैयार ड्रॉफ्ट को नगर निगम वार्ड वाइज बाउंड्री बनाते हुए इसका हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशन कराएगा। इसके बाद इस पर शहर के लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। इच्छुक निगम में सुझाव व आपत्ति दर्ज करवा सकेंगें। शहरवासियों की ओर से आने वाली आपत्तियों और सुझाव को सुनवाई के लिए डीसी को भेजा जाएगा। उनके समाधान के बाद फाइनल वार्डबंदी जारी कर दिया जाएगा। उसके आधार पर वार्डों के रिजर्वेशन को लेकर एडहॉक कमेटी की फिर बैठक होगी। जिसका अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed