फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reversal in education department, DEO made DEEO and DEEO made DEO

Panipat News: शिक्षा विभाग में उलटफेर, डीईओ को डीईईओ और डीईईओ को बनाया डीईओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Reversal in education department, DEO made DEEO and DEEO made DEO
सुभाष चंद्र की जगह राकेश बूरा को बनाया जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया चौंकाने वाला आदेश
- सुभाष चंद्र ने पिछले दिनों ही बतौर जिला शिक्षा अधिकारी का संभाला था पदभार, अब सौंपी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला शिक्षा विभाग में वीरवार शाम को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। करीब 15 दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार संभालने वाले सुभाष चंद्र भारद्वाज को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत का पदभार सौंपा गया है। वहीं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा को जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत का पदभार सौंपा गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार शाम को उक्त आदेश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग में हुए इस बदलाव से हर कोई स्तब्ध है।

पानीपत के जिला शिक्षा अधिकारी रहे कुलदीप दहिया की करीब सवा दो माह पहले सेवानिवृत्ति के बाद जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा संभाल रहे थे। करीब 15 दिन पहले सुभाष चंद्र ने विभागीय आदेशानुसार पानीपत जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार संभाला था। इससे पहले वे झज्जर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी थे। डीईईओ झज्जर से सुभाष चंद्र का तबादला पानीपत जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में किया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने करीब एक पखवाड़ा बाद ही चौंकाने वाला आदेश जारी करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा को जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार सौंपा है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा यह बदलाव संभवत: वरिष्ठता के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन :
शिक्षा निदेशालय से वीरवार को आदेश प्राप्त हुए हैं। निदेशालय के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यभार संभालेंगे। राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed