Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Retired officer kept under digital arrest for 17 days and extorted Rs 42.70 lakh

Panipat News: सेवानिवृत्त अधिकारी को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 42.70 लाख ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Retired officer kept under digital arrest for 17 days and extorted Rs 42.70 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) से सेवानिवृत्त अधिकारी समालखा निवासी सुभाष को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 42.70 लाख रुपये की ठगी कर ली है।
साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई के अधिकारी बन कॉल कर कहा कि आपने अपना खाता एक व्यक्ति को बेचा है जिसने खाते में दो करोड़ रुपये का लेन-देन किया। इसके लिए 10 प्रतिशत कमिशन दिया। ठगों ने पूर्व अधिकारी को 16 अक्तूबर से 2 नवंबर तक डिजिटल अरेस्ट रखा और अलग-अलग खातों में 42.70 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन कराई। इसके बाद उनके नंबर को ब्लॉक कर दिया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पानीपत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर थाने में दी गई शिकायत में समालखा निवासी सुभाष ने बताया कि उनका बेटा गुरुगाम में नौकरी करता है। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह अकेले रहते हैं। 16 अक्तूबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति नरेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश ने आपका खाता पांच लाख में खरीदने की बात कही है और उसमें दो करोड़ का लेन-देन किया है। इसमें से 10 प्रतिशत के हिसाब से कमीशन दिया है। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। इससे वह डर गए। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल कर नरेश का फोटो भी उन्हें दिखाया। साथ ही व्हाट्सएप पर सीबीआई से जुड़े दस्तावेज भेजे। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि यदि केस से बाहर निकलना है तो जितने भी बैंक खाते हैं और नकदी है उसकी डिटेल भेज दो। डरकर उन्होंने सभी जानकारी आरोपियों को भेज दी। पीड़ित ने बताया कि 17 अक्टूबर काे काॅल करके उन्हें बैंक में जाकर रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद उन्होंने पीएनबी में 6.70 लाख जमा कराए। वहीं 18 अक्तूबर को 10 लाख खाते में भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed