{"_id":"680817b55312ef55cb094736","slug":"retired-employees-union-staged-a-protest-panipat-news-c-244-1-pnp1007-135755-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को 10 सूत्री मांगों के समर्थन में जिला सचिवालय पर दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। इसके साथ प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के नाम उपायुक्त के मार्फत ज्ञापन सौंपा।
राज्य के वरिष्ठ प्रधान बलवान सिंह नांदल ने बताया कि वित्त मंत्री द्वारा 25 मार्च 2025 को एक विधेयक संसद में पेश किया। इसमें विधेयक के पास होने से 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर कर्मचारियों को आठवें वेतन का लाभ नहीं दिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा रिटायर कर्मचारी की पेंशन बंद करने की एक शुरुआत है। बीजेपी सरकार की इस नीति को रिटायर कर्मचारी कभी लागू नहीं होने देंगे। यह धरना प्रदर्शन देशभर में जिला स्तर पर दिया जा रहा है।
जिला प्रधान शीशपाल ने कहा रिटायर कर्मचारियों द्वारा अपनी 10 सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को कुरुक्षेत्र में उपायुक्त के माध्यम से धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था जिसमें मांग की गई थी कि रिटायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाए अन्यथा रिटायर कर्मचारी मजबूरन कोई बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनकी मांग है कि 18 महीने का बकाया एरिअर दिया जाए।