{"_id":"6244bb080ccb7561b864cdec","slug":"resolution-passed-to-include-shastri-colony-in-the-municipality-panipat-news-knl1034057176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शास्त्री कॉलोनी को शामिल करने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शास्त्री कॉलोनी को शामिल करने का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
समालखा। ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गांव चुलकाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी व साथ लगते रकबे को समालखा नगर पालिका सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हो गया है। अब समस्या ये उत्पन्न हो गई है कि इसके लिए किवाना गांव ने भूमि देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए गांव किवाना में ग्राम सभा भी हुई है। प्रस्ताव के विरोध में सिर्फ एक ग्रामीण था जबकि बाकी सभी ने समर्थन किया। ग्राम सभा का आयोजन खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय द्वारा किया गया था।
आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने बताया कि ग्रामसभा में ग्राम सचिव परवीन सैनी, पटवारी विजय सिंह व नगरपालिका सचिव मनीष शर्मा ने पालिका सीमा वृद्धि के बारे में जानकारी दी व ग्रामीणों की शंकाओं का निवारण किया। करीब दो घंटे चली सभा में चुलकाना रोड के दोनों तरफ शास्त्री कॉलोनी व उसके साथ लगते रकबे को पालिका सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया लेकिन प्रस्ताव में यह भी पारित किया गया कि ग्राम पंचायत की कोई भी पंचायती भूमि या तालाब की भूमि को नगरपालिका में नहीं दिया जाएगा।
गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए बने मौजूदा नाले की देखरेख ग्राम पंचायत के अधीन रहेगी। नगरपालिका उक्त कॉलोनियों की निकासी का इंतजाम अलग से खुद करेगी। इससे पहले ग्राम सभा पावटी प्रस्ताव पारित चुकी है। ये प्रस्ताव प्रदेश सरकार को जल्द भिजवाए जाएंगे। पालिका सीमा वृद्धि होने से चुलकाना रोड के दोनों ओर की शास्त्री कॉलोनी, हथवाला रोड़ की मयूर विहार कॉलोनी, गणेश पार्क कॉलोनी, विकास नगर, चंदन नर्सरी कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी एक्सटेंशन, श्री तारा एनक्लेव, प्रीतमपुरा एक्सटेंशन, रेलवे लाइन पार की भरत नगर, चोपड़ा एंक्लेव, सांसी कॉलोनी सहित करीब 25 कॉलोनियों को लाभ होगा। ग्राम सभा में ग्रामीण मदनपाल छौक्कर, दिनेश शर्मा, सतबीर, भोपाल सिंह, बलबीर, सुल्तान, रामेश्वर, बालकिशन, शीश पाल आदि उपस्थित थे।