फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Request for pilgrimage in Samadhan Camp

Panipat News: समाधान शिविर में लगाई तीर्थयात्रा की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Request for pilgrimage in Samadhan Camp
पानीपत। जिला स्तर पर समाधान शिविर में फरियादियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शिकायतों की कभी-कभी प्रकृति भी बदल रही है। यहां एक फरियादी ने प्रशासन से तीर्थयात्रा की मांग की। सोमवार को शिविर में 347 शिकायतें उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने पहुंचीं। उन्होंने मौके पर ही 83 का समाधान किया। शेष को संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन ने समाधान शिविर में नई पहल की है। यहां मंगलवार को आने वाले प्रत्येक शिकायकर्ता को एक-एक पौधा दिया जाएगा। यह पौधा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में समाधान शिविर शुरू हुआ। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद तीसरे दिन लगे समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। यहां 347 शिकायतें उपायुक्त के सामने पहुंचीं। उपायुक्त ने कहा कि लोग समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ आते हैं। उनको निराश नहीं जाने दिया जाता।
विज्ञापन


बॉक्स

आय कम, फिर भी उनको आयुष्मान योजना का लाभ नहीं
नवादा-पार गांंव के वाजिद ने बताया कि फैमिली आईडी में उसकी आय कम है, फिर भी उनको आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उनके पास आय कोई साधन नहीं है और स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। पानीपत निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी के जन्म प्रमाण पत्र में वर्ष ठीक नहीं है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजा खेड़ी गांव निवासी सेवा सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत क्लेम दिलवाने की मांग की। संजय अरोड़ा तीर्थ यात्रा पर जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है। दोनों लड़के अलग रहते हैं। उसको सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएं। राजेंद्र वासी बराना ने बताया कि उसका झूठा चालान कर दिया गया है। एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी गली में 11 हजार वोल्टेज तार लगी है। जिस कारण पिछले साल चार वर्ष की लड़की की पतंग के धागे में करंट आने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि बारिश के समय पेड़ में करंट आने से हादसे की आशंका रहती है। उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को जगह का मुआयना करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एडीसी डॉ. पंकज, एसपी अजीत सिंह शेखावत, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed