{"_id":"67411808b54c1ff3730e1a04","slug":"repairing-sunken-manhole-becomes-a-challenge-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127881-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धंसा मेनहोल की रिपेयरिंग बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धंसा मेनहोल की रिपेयरिंग बना चुनौती
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 बाईपास पर एक माह से धंसी मुख्य सीवर लाइन के टूटे मेनहोल की रिपेयरिंग बड़ी चुनौती बना हुआ है। यहां सीवर के अवैध कनेक्शन मिलने पर अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों ने इन कनेक्शनों को भी मेनहोल धंसने का बड़ा कारण माना है। निगम ने इनको नोटिस थमाने के साथ इसकी मरम्मत भी शुरू कर दी है।
विदित है कि सिवाह एसटीपी को जाने वाली मुख्य सीवर लाइन आठ बार धंस चुकी है। एक महीने पहले सेक्टर-29 बाईपास रोड डेज होटल के बिलकुल सामने सीवर लाइन धंसी थी। इसकी मरम्मत का कार्य करने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसमें सीवर का पानी बड़ी चुनौती बना हुआ था। इसको डायवर्ट करने के प्रयास भी फेल हो रहे थे। अब निगम अधिकारियों ने कुशल लोगों को सुरक्षा उपकरणों के साथ नीचे उतारना शुरू कर दिया है। इनको लेकर मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर निगम अधिकारियों ने अवैध कनेक्शन करने वाले होटल और बैंक्वेट संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ इनको कनेक्शन बंद करने के आदेश दिए हैं। निगम इन पर जुर्माना भी लगा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि मेनहोल की रिपेयरिंग का काम रात के समय हो पाता है। दिन के समय पानी अधिक होने के चलते परेशानी होती है।