फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rent ,trector, pu, arrest

किराए पर लेता था ट्रैक्टर, यूपी में बेच देता था, पकड़ में आया आरोपी

Wed, 08 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 08 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
rent ,trector, pu, arrest
क्राइम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा से किराए पर ट्रैक्टर लेकर यूपी में बेचने वाला थाना बापौली पुलिस के शिकंजे में आ गया है। बताया जा रहा है कि सरगना ने यूपी और हरियाणा से 70 से 80 ट्रैक्टर को किराए पर लेकर लाखों रुपये में बेच दिए हैं। पुलिस सरगना को प्रोडेक्शन रिमांड पर पलवल से लाई है। आरोपी को 13 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। बरेली सहित यूपी के कई स्थानों पर बापौली थाने का चार सदस्यीय दल छापेमारी कर रहा है। आरोपी के लाखों का फर्जीवाड़ा करने की आशंका पुलिस जता रही है। आरोपी हत्या की कोशिश और फर्जीवाड़े के कई मामलों में जमानत पर चल रहा है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के मथरापुर निवासी आरोपी मतेंद्र नागर को थाना बापौली पुलिस पलवल से प्रोडक्शन रिमांड पर लाई है। आरोपी मतेंद्र ने रिमांड के पहले दिन ट्रैक्टर को किराए पर लेकर यूपी में बेचने की कई वारदात कबूली हैं। आरोपी ने यूपी के साथ हरियाणा में भी अपना नेटवर्क तैयार किया हुआ है। आरोपी लोगों को लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर उनसे नए ट्रैक्टर किराए पर लेता था और उन्हें यूपी में बेच देता था। वह लोगों का विश्वास जीतने के लिए 11 माह का एग्रीमेंट करवाता था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ही चचेरे भाई को गोली मारने के आरोप में गढ़ रोड स्थित ढासना की जेल जा चुका है। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। पलवल में फर्जीवाड़े के एक मामले में भी आरोपी जमानत पर है। पलवल पुलिस आरोपी के कब्जे से सात ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। दस अन्य ट्रैक्टर की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

पानीपत से भी जुड़े हैं आरोपी के तार
फिलहाल थाना बापौली पुलिस गांव शहर मालपुर निवासी नरेंद्र की शिकायत पर फर्जीवाड़े की जांच कर रही है। मंगलवार को आरोपी मतेंद्र नागर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए बापौली थाने के एएसआई नरेश और तीन अन्य कर्मचारी पलवल कोर्ट पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े से जुड़े कई अन्य आरोपी फरार है। दावा है कि पूछताछ में आरोपी मतेंद्र ने संजीव चौहान का नाम उगला है। पता चला है कि कई ट्रैक्टर संजीव के पास है। इसलिए मंगलवार देर शाम पुलिस मतेंद्र को लेकर बरेली पहुंची। देर शाम तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार और ट्रैक्टरों की बरामदगी में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्री खंगाली, फिर लिया पुलिस का सहारा
शिकायतकर्ता नरेंद्र के अनुसार आरोपी मतेंद्र नागर और उसका भाई अवतार ने उससे और उसके गांव के दो अन्य लोगों से किराए पर ट्रैक्टर लिए थे। इस संबंध में गाजियाबाद के एसएसपी से गुहार लगाई गई। यूपी पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया। नरेंद्र ने बताया कि वह मतेंद्र को तलाशते हुए गांव मथरापुर पहुंच गए। वहां उन्होंने उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल की। फिर थाना बापौली पुलिस से शिकायत की।
30 हजार देता था एडवांस
गांव शहर मालपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मतेंद्र ने एक शख्स के माध्यम से उनसे संपर्क साधा। बताया कि उसने यूपी में गंगा पर बांध बनाने का ठेका लिया है। उसे ट्रैक्टर की जरूरत है। प्रति ट्रैक्टर के प्रति माह 30 हजार रुपये ट्रैक्टर मालिक देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे 30 हजार रुपये एडवांस दिए। जून 2016 में 11 महीने का पानीपत कोर्ट से एग्रीमेंट कराने के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर यूपी चला गया। उसके बाद आरोपी का सुराग नहीं लगा। परेशान होकर नरेंद्र कुमार ने थाना बापौली में 14 फरवरी को मतेंद्र के खिलाफ शिकायत दी। नरेंद्र ने गांव झट्टीपुर निवासी तेजबीर आदि के साथ मिलकर आरोपी की तलाश भी की।
नए ट्रैक्टरों पर रहती थी नजर
आरोपी मतेंद्र नए ट्रैक्टरों पर निगाह रखता था। क्योंकि, इनकी अच्छी कीमत मिल जाती थी। पानीपत के साथ करनाल और पलवल के लोग भी उसका शिकार बने है। सूत्रों के अनुसार आरोपी एक ट्रैक्टर को एक से डेढ़ लाख रुपये में बेच देता था।
ये लोग बने शिकार
ट्रैक्टर    गांव    पीड़ित   
1    शहर मालपुर    नरेंद्र कुमार
1    शहर मालपुर    सुरेंद्र कुमार
1    शहर मालपुर    कर्मबीर सिंह
1    झट्टीपुर    तेजबीर सिंह
1    झट्टीपुर    हरिओम सिंह
1    बिहोली    रतन सिंह
1    करनाल

इनमें से गांव शहर मालपुर के तीन लोगों ने थाना बापौली में शिकायत दी है। झट्टीपुर के तेजबीर थाना समालखा में शिकायत देगा। फिलहाल सभी पीड़ित थाना बापौली पुलिस से ट्रैक्टरों की बरामदगी के लिए गुहार लगा रहे हैं।


ट्रैक्टर प्रकरण मामले में गांव शहर मालपुर के तीन लोगों ने थाना बापौली में शिकायत दी थी। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। गहनता से की गई कार्रवाई में आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कई तरह छापामारी कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी।
नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed