{"_id":"679be3d1b2b0cc7225008303","slug":"remembered-the-father-of-the-nation-on-martyrdom-day-panipat-news-c-244-1-pnp1007-131389-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहीदी दिवस पर राष्ट्रपिता को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहीदी दिवस पर राष्ट्रपिता को किया याद
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करती डॉ. संतोष कुमारी व राकेश गर्ग। कॉलेज
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से महात्मा गांधी का शहीदी दिवस मनाया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी और करीब 100 स्वयंसेवकों ने गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक सद्भावना की शपथ ली और साफ-सफाई कर गांधी के आह्वान को सफल बनाने की पहल की।
डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सहारे विश्व को शांति का मार्ग दिखाया। गांधी चाहते थे कि भारत में एक समाज का निर्माण हो, जहां सभी लोग बराबर हों और किसी के बीच किसी भी प्रकार का कोई मतभेद न हो। गांधी केवल युवा ही नहीं बल्कि दुनियाभर के महान व्यक्तित्वों के लिए भी मार्गदर्शक बने।
डॉ. संतोष कुमारी ने बताया कि देश को आजादी दिलाने के लिए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले गांधी के निधन के बाद उनकी पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। साल का दूसरा शहीदी दिवस हम सभी मार्च माह में मनाते हैं।