फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   religious place, people host kesariya flag, police arrest, panipat

विवादित स्थल पर केसरिया झंडे व फ्लैक्स लगाए, पुलिस ने उतारे

Mon, 24 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Mon, 24 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
religious place, people host kesariya flag, police arrest, panipat
झंडे उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू की समाधि और बड़े इमाम की दरगाह को लेकर लंबे समय से चली आ रही खींचतान रविवार को खुलकर सामने आ गई। सौदापुर स्थित स्थल पर कुछ लोगों ने केसरिया झंडे और हेमचंद्र विक्रमादित्य की समाधि के फ्लैक्स लगाकर हक जताया। साथ ही स्थल पर बैठे मोहम्मद नजीब निवासी चेन्नई को निकालने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडे और फ्लैक्स उतारकर चारों को हिरासत में ले लिया। विवाद को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को कुछ युवकों ने सौदापुर स्थित हेमचंद्र विक्रमादित्य की समाधि और बड़े इमाम की दरगाह को लेकर चल रही खींचतान के बीच केसरिया झंडे और हेमू की समाधि के फ्लैक्स लगा दिए। तीन झंडे और पांच फ्लैक्स लगाने की खबर तुरंत ही आसपास के क्षेत्र में फैल गई। समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने इसकी निंदा की। वहीं झंडे और फ्लैक्स लगाने वाले लोग भी सामने खड़े हो गए। डीएसपी आत्माराम लांबा, एसएचओ मॉडल टाउन अमित कुमार और असंध नहर चौकी प्रभारी कृष्ण सरोहा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान आसपास काफी हंगामा मचा रहा। प्रशासन ने त्योहारी सीजन में माहौल खराब होने की संभावना को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात कर उनके दावे सुने। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से झंडे और फ्लैक्स हटवा दिए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे
पुलिस हिरासत में लिए चारों युवकों का कहना था कि यहां पर 2002 में मोहम्मद नजीब रहने आया था। उसने यहां कुछ दिन ठहरने की बात कही और उसके बाद उसने धीरे-धीरे हेमचंद्र विक्रमादित्य की समाधि का हुलिया बदलना शुरू कर दिया। चारों युवकों का कहना है कि उनके पास इस बात के पक्के और पूरे सबूत हैं। यहां पर अंतिम हिंदू सम्राट राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की समाधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े इमाम की दरगाह है
मोहम्मद नजीब ने दावा किया यहां पर बड़े इमाम की दरगाह है। वह 1987 से यहां पर आ रहा है और 2002 में यहीं पर आकर रह रहा है। दरगाह पर समुदाय के लोगों का आना-जाना है। उनकी इसमें पूरी आस्था है। कुछ लोग दरगाह पर अपना हक जताना चाहते हैं।


सौदापुर स्थित हेमू की समाधि और बड़े इमाम की दरगाह को लेकर पुराना विवाद है। कुछ युवकों ने यहां केसरिया झंडे और फ्लैक्स लगा दिए थे। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले को देखते हुए झंडे और फ्लैक्स उतरवा दिए। पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed