फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief to students, tablet usage time reduced by 25 minutes

Panipat News: विद्यार्थियों को राहत, टैबलेट प्रयोग का समय 25 मिनट घटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Relief to students, tablet usage time reduced by 25 minutes
रवींद्र नैन
विज्ञापन


पानीपत। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों पर बढ़े काम के बोझ को कम करने का निर्णय लिया है। इसके तहत टैबलेट का प्रयोग प्रति सप्ताह प्रति विषय 25 मिनट कम किया गया है। विद्यार्थियों को अब प्रत्येक सप्ताह टैबलेट का प्रयोग करते हुए एक विषय को 35 मिनट ही देने होंगे। इससे पहले यह समय प्रत्येक विषय एक घंटा निर्धारित किया गया था। यह समय सामान्य पढ़ाई से अलग होगा। माना जा रहा है कि टैबलेट का अधिक समय प्रयोग करने से विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाई करने में भी परेशानी होती थी, हालांकि शिक्षकों के लिए टैबलेट प्रयोग के निर्धारित समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।


विदित हो कि ई-अधिगम के तहत जिले में करीब 24739 टैबलेट बांटे गए थे। इनमें से 23397 विद्यार्थियों तथा 1342 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए थे। विद्यार्थी टैबलेट से बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें, इसके लिए विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम अपलोड किए गए थे। विद्यार्थी दिए गए टैबलेट का सदुपयोग करें, इसको लेकर शिक्षा विभाग ने टैबलेट पर गृह कार्य देने व उसकी निगरानी करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया था, लेकिन विद्यार्थियों पर अधिक दबाव को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए टैबलेट प्रयोग का समय प्रति विषय 25 मिनट कम कर दिया है।
विज्ञापन



हर सप्ताह प्रदेश स्तर पर जारी किया जाता है परिणाम

ई-अधिगम के तहत शिक्षा विभाग की तरफ से हर सप्ताह प्रदेश स्तर पर निगरानी की जाती है कि किस विद्यार्थी ने कितने समय टैबलेट का प्रयोग किया। जून माह के अंतिम सप्ताह और जुलाई माह के चारों सप्ताह में पानीपत प्रदेश में अव्वल रहा था। शिक्षकों की मानें तो विद्यार्थियों के लिए टैबलेट पर हर सप्ताह प्रति विषय एक घंटे की बजाय 35 मिनट करने से विद्यार्थियों का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

ई-लर्निंग के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग प्रयासरत है। विद्यार्थियों पर काम के बोझ को कम करते हुए अब सप्ताह में टैबलेट पर प्रति विषय समय 25 मिनट कम कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, हालांकि शिक्षकों के समय में कोई बदलाव नही किया गया है।

- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed