फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief from sunshine in the morning, drizzle in the evening

Panipat News: सुबह धूप, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine in the morning, drizzle in the evening
पानीपत। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को सुबह से शाम तक मौसम में बदलाव होता रहा। सुबह चमकीली धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। दोपहर बाद तेज हवा चलने के बाद शाम को हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। उधर, मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सुबह गर्मी महसूस की जा रही है तो शाम को तेज हवा से राहत मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। दोपहर बाद तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद शाम को करीब सात बजे बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री औ न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में लगातार परिवर्तन होने से किसान जहां खुश नजर आ रहे हैं वहीं कुछ किसान परेशान हो रहे हैं। बारिश की संभावना से खरीफ फसल की बुआई करने वाले किसान खुश दिख रहे हैं। वहीं इस बार ज्यादा बारिश होने से खरबूजे व तरबूज की फसल वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव सनौली निवासी किसान सुरेंद्र व अमित ने बताया कि उनके खेत यमुना के पास हैं। यमुना तलहटी के पास होने से तरबूज व खरबूजे की फसल हर साल अच्छी होती थी लेकिन इस साल ज्यादा बारिश व लू कम चलने से तरबूज व खरबूजे में मिठास नहीं बन पाई और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अब तापमान लगातार बढ़ेगा। इस सप्ताह रविवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है जिससे गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन




दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान



बुधवार 32/22
वीरवार 33/22
शुक्रवार 35/24
शनिवार 37/26
रविवार 38/26
सोमवार 38/26
मंगलवार 38/27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed