{"_id":"6830e9b2b48ef9f1120933ef","slug":"relief-from-heat-as-temperature-drops-possibility-of-cloud-cover-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-137435-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तापमान कम होेने पर गर्मी से राहत, आज बादल छाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तापमान कम होेने पर गर्मी से राहत, आज बादल छाने की संभावना
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह के समय हवा की तेज रफ्तार दोपहर को तेज धूप और शाम को तेज आंधी के बाद हो रही बारिश से बुखार खांसी और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जिले में शुक्रवार को पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य बना रहा। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।
जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से गर्मी कम महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। बदलते मौसम के साथ अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी भी बढ़ने लगी है। ओपीडी में ज्यादातर मरीज निमोनिया, सांस व वायरल बुखार के पहुंचने लगे हैं। कुल ओपीडी को 30 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों के आने लगे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक भी कर रहा है। ताकि मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग बच सके। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि रविवार को बादल छाने की संभावना है जिससे तापमान में कमी आएगी। अगले सप्ताह वीरवार को बारिश हो सकती है। लगातार बादल छाए रहने से तापमान में कमी आएगी। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 37/28
शनिवार 36/27
रविवार 36/27
सोमवार 37/29
मंगलवार 38/29
बुधवार 37/28
वीरवार 38/27