फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relaxation in new online transaction rules brings major relief to merchants; digital payments will remain seamless during the festive season.

Panipat News: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नए नियमों में छूट मिलने से व्यापारियों को बड़ी राहत, त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान रहेगा सुगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Relaxation in new online transaction rules brings major relief to merchants; digital payments will remain seamless during the festive season.
15 अक्तूबर के बाद दो हजार रुपये से अधिक एमडीआर को फिलहाल दिवाली तक टाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ऑनलाइन लेनदेन के नए नियमों को लेकर व्यापारियों को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की छूट के बाद बड़ी राहत मिली है। पहले यह तय किया गया था कि 15 अक्तूबर के बाद दो रुपये से अधिक के चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाया जाएगा।
त्योहारी मौसम के पीक समय को देखते हुए इस फैसले को फिलहाल दिवाली तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद पानीपत के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने चैन की सांस ली है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार त्योहारी माहौल और छोटे दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शुल्कों पर आगे भी उचित और व्यावहारिक निर्णय लेगी।
विज्ञापन


मॉडल टाउन मार्केट के व्यापारी आशु दुआ ने बताया कि त्योहारी मौसम में ग्राहक अक्सर कपड़े और अन्य सामान की ऑनलाइन भुगतान करते हैं। यदि दो हजार से ऊपर के लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगता, तो व्यापार प्रभावित होता। स्थिति को भांपते हुए कई व्यापारी और ग्राहक वापस नकद (कैश) लेन-देन की ओर लौटने का मन बनाने लगे थे। इससे बाजार की व्यवस्था बिगड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसत रोड स्थित तलवार इलेक्ट्रॉनिक के संचालक मुकेश तलवार ने बताया कि त्योहारी मौसम में दुकानों पर भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त बोझ पड़ता, तो ग्राहकों के साथ असमंजस की स्थिति पैदा होती।

सनौली रोड के किराना विक्रेता नरेश कुमार का कहना है कि सरकार और एनपीसीआई द्वारा इस नियम को दिवाली तक टालने का निर्णय बेहद सराहनीय है। इससे त्योहारी मौसम में डिजिटल भुगतान की रफ्तार बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। इसमें कुछ सुधार भी किया जा सकता है।


मैन बाजार के प्रधान निशांत सोनी ने बताया कि दिवाली और धनतेरस का बाजार देश के कारोबारियों के लिए साल का सबसे बड़ा अवसर होता है। ऐसे समय में इस तरह के शुल्क लगने से व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ सकता था। अब जब इस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है, तो व्यापारी पूरी तरह से बिना किसी अतिरिक्त तनाव के अपने ग्राहकों को बेहतर डिजिटल सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed