फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relative widhrawal 2.28 lakh from woman account

दिवंगत महिला के खाते से परिचित ने चार रुपये छोड़कर निकाले 2.28 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Relative widhrawal 2.28 lakh from woman account
अमर भवन चौक की रहने वाली एक दिवंगत महिला के खाते से उसके परिचित ने ही 2.28 लाख रुपये निकाल लिए और मात्र चार रुपये छोड़ दिए। बेटे ने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई तो रकम निकाले जाने की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि मां के खाते रुपये नहीं निकल रहे थे। इसके लिए उसनरे परिचित से मदद मांगी तो उसने काम कराने का झांसा देकर दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि उसने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर खाते से रुपये निकाल लिए। किला थाना पुलिस ने परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं अमर भवन चौक निवसी मनमोहन ने बताया कि उसकी मां जानकी देवी का 25 अगस्त 2020 को देहांत हो गया था। मां का एसबीआई बैंक में खाता था। उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह बैंक गया, जहां बैंक कर्मी ने कहा कि जानकी देवी के खाते का कोई वारिस नहीं है, रुपये निकलवाने के लिए अलग से फाइल तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने दस्तावेज मंगाए, करीब दो माह तक वह बैंक और कोर्ट के चक्कर काटता रहा, लेकिन रुपये नहीं निकले। उसके बाद उसने अपने परिचित अमरजीत सिंह से मदद मांगी। जिसने आश्वासन दिलाया कि उसका दोस्त एसबीआई बैंक में जानकार है। वह उसकी मदद से रुपये निकलवा देगा। उसने अमरजीत ने दस्तावेज दे दिए। फरवरी और मार्च में रुपये नहीं निकले। इसी बीच बैंक में मां के खाते की पासबुक में एंट्री कराने गए तो खाते में मात्र चार रुपये मिले। उन्होंने बैंक में शिकायत दी। जांच हुई तो पता चला कि अमरजीत ने ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर अपने और कैलाश खैर के नाम दर्ज एक खाते में नकदी ट्रांसफर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन ने बताया कि मां का मोबाइल नंबर खाते से जुड़ा हुआ है। जोकि बंद था। उसने जब नंबर चालू कराया तो रुपये कटने के मैसेज आया, जिसके बाद वह पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक गया था। उसने बताया कि उसने अमरजीत से बैंक से संबंधित दस्तावेज वापस मांगे, लेकिन उसने कहा कि बैंक कर्मी दोस्त मोहित को दस्तावेज दिए हैं। वह बैंक गए और मैनेजर से मोहित के बारे में पूछा। खुलासा हुआ कि मोहित नामक युवक बैंक में काम ही नहीं करता है।

मनमोहन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed