फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rehri market will be built, place will be marked

Panipat News: रेहड़ी मार्केट बनेगी, जगह होगी चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rehri market will be built, place will be marked
पानीपत। शहर में रेहड़ी व्यापारियों के लिए अलग मार्केट बनाई जाएगी। योजना के अनुसार शहर में स्थित तीन रेलवे पुलों (असंध रोड, जाटल रोड और गोहाना रोड) के नीचे छह रेहड़ी मार्केट व हाली पार्क के पास और सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी के पास इन व्यापारियों को स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम सर्वे के उपरांत चिह्नित किए नए स्थानों पर भी रेहड़ी मार्केट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने इस विषय पर सोमवार को नगर निगम महापौर कोमल सैनी, आयुक्त डॉ. पंकज के साथ बैठक की। उन्होंने रेहड़ी मार्केट के लिए स्थान चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। विधायक विज ने कहा कि शहर में अलग रेहड़ी मार्केट में व्यापारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इनमें शौचालय, पंखा, रोशनी, बैठने की व्यवस्था आदि शामिल है। नई मार्केट में छाया के लिए शेड लगाया जाएगा ताकि विक्रेताओं को धूप और बारिश में परेशानी न हो। शहर में विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी मार्केट बनने से शहर की भीतरी सड़कों से अतिक्रमण हटेगा और साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। वहीं गरीब रेहड़ी व्यापारियों को अपने काम के लिए उचित स्थान मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाली पार्क झील चालू करने में लाएंगे तेजी : विधायक प्रमोद विज ने नगर निगम अधिकारियों से हाली झील में पानी लाने के बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि झील में पानी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और अगले तीन से चार दिन में निगम अधिकारी इस विषय में अपनी योजना से अवगत कराएंगे । इस दौरान शहर में विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर वार्ड 23 से पार्षद अनिल मदान, वार्ड 24 पार्षद सांची तनेजा, वार्ड 7 पार्षद अशोक कटारिया, वार्ड 9 पार्षद नवल जिंदल, वार्ड 10 पार्षद कमल अरोड़ा, दिनेश सैनी व वीरेंद्र तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed