फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registration will be done in the college till June 9, the first merit list will be released on June 16

Panipat News: कॉलेज में नौ जून तक होगा पंजीकरण, 16 को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Registration will be done in the college till June 9, the first merit list will be released on June 16
पानीपत। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले में 15500 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है और जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। कॉलेजों में 19 मई से नौ जून तक दाखिले के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद पहली मेधा सूची 18 जून को, दूसरी मेरिट सूची 25 जून को जारी की जाएगी। शेष सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल को एक और दो जुलाई को खोला जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉलेजों में स्नातक के लिए प्रवेश लेने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रवेश पोर्टल पर पहले पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिले में 11 महाविद्यालय है। इनमें चार राजकीय महाविद्यालय व तीन सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। 12वीं के बाद ज्यादातर युवाओं का रुझान तकनीक व मेडिकल कॉलेज की तरफ है। कुछ युवाओं की प्राथमिकता शहर के तीन मुख्य एडिड कॉलेजों में प्रवेश लेना है। इसके लिए दाखिला प्रक्रिया 19 मई से शुरू भी हो गई है। युवा उत्साह के साथ दाखिला लेने के लिए कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। चौथे दिन दाखिला प्रक्रिया में तेजी आई।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि स्नातक की कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया का वीरवार को चौथा दिन रहा। युवा अपने कोर्स में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। प्रथम मेरिट सूची 18 जून को और दूसरी मेरिट सूची 25 जून को जारी की जाएगी। विद्यार्थियों का नाम सूची में नहीं आता है और वे दाखिला लेना चाहते हैं तो इसके लिए सीटों को बढ़ाया जाएगा और तीसरी सूची में उन सभी विद्यार्थियों को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि बीए, बीएस, बीकॉम के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करवा रहे हैं। प्राइवेट कॉलेजों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दाखिला प्रक्रिया की जा रही है। वहीं राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना जरूरी है। मेरिट सूची जारी करने के बाद शेष बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग तीन से नौ जुलाई तक जारी रहेगी। इसमें विद्यार्थियों को सौ रुपये विलंब शुल्क देने होंगे। 10 से 15 जुलाई तक प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed