फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registration for PG classes completed, first merit list to be released on 30th

Panipat News: पीजी कक्षाओं के लिए पंजीकरण संपन्न, 30 को जारी होगी पहली मेधा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Registration for PG classes completed, first merit list to be released on 30th
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। अब पीजी कक्षाओं में दाखिले की दौड़ शुरू होगी। दाखिले के लिए पहली मेधा सूची 30 जुलाई को जारी होगी। पहले चरण में विद्यार्थी 30 जुलाई से 02 अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। हालांकि दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली मेधा सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 05 अगस्त को होने वाली ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। वहीं, पंजीकरण के लिए 06 अगस्त को दोबारा पोर्टल खुुलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए चली पंजीकरण प्रक्रिया में निर्धारित अवधि तक 26897 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। पीजी कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 से 25 जुलाई तक चली। बुधवार को 1958 आवेदकों ने पंजीकरण कराया, जबकि मंगलवार को 3062 ने पंजीकरण करवाया था। वहीं, 22001 आवेदन पूर्ण कर लिए गए जबकि 16890 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को अब मेधा सूची जारी होने का इंतजार है। जिले के 10 पीजी महाविद्यालयों में 2240 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स



जिले के कॉलेजों में पाठ्यक्रमों व सीटों की स्थिति
कॉलेज पाठ्यक्रम की संख्या सीटें
आर्य आदर्श कन्या महाविद्यालय मडलौडा 07 360
आर्य पीजी महाविद्यालय पानीपत 05 330
चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय 02 80
राजकीय महाविद्यालय इसराना 03 120
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत 04 230
राजकीय कन्या महाविद्यालय मडलौडा 03 120
गीता डिग्री कॉलेज शेरा, पानीपत 05 210
आईबी पीजी महाविद्यालय पानीपत 06 270
एसडी पीजी महाविद्यालय पानीपत 09 460
वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा 02 60
कुुल सीटें - 2240

बॉक्स



पीजी कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल-

पंजीकरण की अंतिम तिथि - 25 जुलाई।

दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि - 27 जुलाई।

पहले चरण में पहली मेधा सूची जारी - 30 जुलाई।

पहले चरण में फीस जमा - 30 जुलाई से 02 अगस्त।

मेधा सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों की ओपन काउंसलिंग - 05 अगस्त।

पंजीकरण के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा - 06 अगस्त।

100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 7 से 13 अगस्त।

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 14 से 23 अगस्त।






वर्जन-

पीजी कक्षाओं के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब 30 जुलाई को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी। मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी दो अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। कॉलेज में चार पाठ्यक्रमों एम अर्थशास्त्र, एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास और एमकॉम में 230 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलजीत सिंह, प्राचार्य, देशबंधुु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed