फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registration for B.Ed entrance exam in IGNOU will be done till 27th

Panipat News: इग्नू में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 27 तक होंगे पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Registration for B.Ed entrance exam in IGNOU will be done till 27th
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यार्थी 27 फरवरी तक प्रवेश प्रक्रिया पंजीकरण करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार के हार्ड कॉपी आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पहले निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, इसके बाद वे ऑनलाइन आवेदन व प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए पंजीकरण इग्नू के बीएड प्रवेश पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के अनुसार, बीएड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री निर्धारित अंकों सहित होना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed