फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Record applications, yet there is no enthusiasm for admission in ITI

Panipat News: रिकार्ड आवेदन, फिर भी आईटीआई में दाखिले का नहीं दिखा जज्बा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Record applications, yet there is no enthusiasm for admission in ITI
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। आईटीआई में दाखिले के लिए रिकार्ड आवेदन के बाद भी प्रदेश में करीब 79 फीसदी सीटें रिक्त हैं। पहले दो चरणों में मात्र 21 फीसदी सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई पानीपत में भी अब तक महज 33 फीसदी सीटों पर दाखिला हुआ है। आईटीआई में दाखिले के लिए प्रदेश में 65900 जबकि राजकीय आईटीआई में करीब 4400 युवाओं ने आवेदन किया था। रिकार्ड आवेदन के बाद भी युवा आईटीआई में दाखिले को लेकर रूचि नहीं दिखा रहे। हालांकि इलेक्ट्रीशियन, कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में 40 से 50 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं लेकिन कई ट्रेड ऐसी हैं जिनमें 10 प्रतिशत से भी कम सीटों पर दाखिले हुए हैं। यदि अभ्यर्थी आईटीआई की ट्रेडों में दाखिला नहीं लेंगे तो उनका कौशल विकास कैसे होगा।
विज्ञापन



पहली दो वरीयता सूची के अनुसार प्रदेश की 372 आईटीआई में 18528 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 16862 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 1666 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। प्रदेश की सभी आईटीआई में करीब 88 हजार सीटों के मुकाबले मात्र 21 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। वहीं, जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से 308 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 33 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 620 सीटें रिक्त हैं। तीसरी वरीयता सूची 22 जुलाई को जारी होगी। तीसरे चरण में अभ्यर्थी 22 से 27 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। ऐसे में तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में दाखिला प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन





आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर दूसरे चरण में विद्यार्थियों में उत्साह में कमी आई है। दूसरे चरण में प्रदेश में मात्र 5635 जबकि राजकीय आईटीआई पानीपत में मात्र 90 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। दो चरणों में मात्र 21 प्रतिशत दाखिले होने से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग भी चिंतित है। अब तीसरे चरण में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इलेक्ट्रीशियन, कोपा को प्राथमिकता, कई ट्रेडों की स्थिति चिंताजनक

विद्यार्थी इलेक्टि्रशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, स्टेनोग्राफर, मैकेनिक, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लेकिन कई ट्रेड ऐसी हैं जिनमें दाखिले की स्थिति चिंताजनक है। फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर, टीपीईएस, टर्नर, लेबोरेट्री असिस्टेंट, शीट मेटल वर्कर, वूड वर्क टेक्नीशियन, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर जैसी ट्रेडों में 10 फीसदी से कम दाखिले हुए हैं।





राजकीय आईटीआई में दाखिले की स्थिति-
ट्रेड कुुल सीटें दाखिले हुुए रिक्त सीटें
कोपा एनसीवीटी 48 35 13

इलेक्टि्रशियन ड्यूल 20 11 09

फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर 20 01 19

पलंबर 48 13 35
वेल्डर ड्यूल 40 11 29

कोपा एससीवीटी 24 11 13

इलेक्ट्रीशियन 20 17 03

फिटर 40 19 21
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 07 17

ट्रेक्टर मैकेनिक 40 10 30

मैकेनिक सीईए ड्यूल 24 07 17

स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 24 24
स्टेनोग्राफर हिंदी 48 26 22

टीपीईएस ड्यूल 24 04 20
टर्नर 20 04 16
लेबोरेट्री असिस्टेंट 20 04 16

कोस्मेटोलॉजी 24 09 15

शीट मेटल वर्कर ड्यूल 40 04 36
वायरमैन ड्यूल 20 11 09

वूड वर्क टेक्नीशियन ड्यूल 48 03 45

फायर टैक्नोलॉजी 24 10 14

मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल 24 09 15
रेफ्रिजरेशन टेक्निशियन 24 12 12

टीडब्ल्यूपीटी ड्यूल 20 04 16
मशीनिस्ट ड्यूल 20 05 15

मशीनिस्ट 40 20 20

फिटर ड्यूल 20 08 12

फाउंड्रीमैन 48 01 47
टूल एंड डाई मेकर ड्यूल 24 02 22
टर्नर ड्यूल 20 00 20

सीएनसी 24 06 18

कुल 928 308 620



वर्जन-
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले दो चरणों में 308 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। कुछ ट्रेड ऐसी हैं जिनमें बहुत कम दाखिले हुए हैं। तीसरी मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट 22 जुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। तीसरे चरण में दाखिले को लेकर काफी रुझान देखने को मिलेगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed