{"_id":"612936de8ebc3e0b145af070","slug":"record-43320-people-got-vaccinated-in-mega-vaccination-camp-panipat-news-knl813246179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा टीकाकरण शिविर में रिकॉर्ड 43320 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा टीकाकरण शिविर में रिकॉर्ड 43320 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में महिला को टीका लगाते हुए।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा टीकाकरण शिविर के दौरान शुक्रवार को जिले में रिकॉर्ड 43320 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 71 सेशन आयोजित किए गए। शुक्रवार को सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण शिविर लगे। 18 से 45 आयु वर्ग के 36 और 45 से अधिक आयु वालों के लिए 35 शिविर लगाए गए थे।
मेगा टीकाकरण शिविर के दौरान 18 से 45 आयु वर्ग के 29172 लोगों ने पहली डोज लगवाई, जबकि 4748 लोगों ने कोरोना की दूसरी रोज लगवाई। 45 से अधिक आयु वाले 6400 लोगों ने पहली डोज और 3000 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में कोरोना टीका लगवाने वाले पात्र लगभग 8 लाख हैं। अगस्त महीने में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। यह अब तक का सबसे बेहतरीन आंकड़ा है। जिले में अब तक 584256 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इनमें से 445836 ने पहली डोज और 138420 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। अब तक 333307 पुरुष और 248793 महिलाएं कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 310091 लोगों ने, जबकि 45 से 60 आयु वर्ग के 161512 लोगों ने टीका लगवाया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 112653 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
यह चिंताजनक
टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों व शिविरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां भी लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। लोगों की भीड़ में सामाजिक दूरी के नियम टूट रहे हैं। यह भीड़ कोरोना के लिए संजीवनी बन सकती है। विभाग को इस संबंध में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
टीकाकरण संतोषजनक रहा : डॉ. पासी
मेगा टीकाकरण संतोषजनक रहा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाना था। काफी हद तक कामयाब हुई हैं। हर पात्र को टीका लगाना विभाग का प्रयास है। हमें कोरोना को हराने के लिए टीका लगवाना होगा।
-डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी टीकाकरण कार्यक्रम

पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में टीका लगवाने वालों की लगी हुई भीड़।- फोटो : Panipat