फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reading Promotion Month will be helpful in gaining hold on the language

Panipat News: पठन-पाठन प्रोत्साहन माह भाषा पर पकड़ बनाने में होगी मददगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Reading Promotion Month will be helpful in gaining hold on the language
पानीपत। विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के राजकीय स्कूलों में पठन-पाठन प्रोत्साहन माह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। वहीं, अब खंड व जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 24 व 25 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को कक्षा छठी से आठवीं और 25 फरवरी को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर पर विजेता रहने वाले विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से खंड व जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों के लिए जिले में 2.86 लाख रुपये का बजट जारी किया है। वहीं, प्रतियोगिता के बेहतर संचालन के लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। समग्र शिक्षा परियोजना परिषद ने समस्त जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश देते हुए पठन-पाठन प्रोत्साहन माह के अंतर्गत विद्यालय, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


निर्देशानुसार पढ़ना सबसे बुनियादी कौशलों में से एक है जिसे बच्चे को जीवन में सफल होने के लिए सीखने की आवश्यकता है। अच्छी पढ़ने की आदतों को विकसित करना न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। छात्रों की भाषा में रुचि बढ़ाने और उनकी दक्षता में सुधार करने के लिए, हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वर्तनी, विभिन्न विषयों पर बहस और कहानी लेखन जैसे विभिन्न दृष्टिकोण और तरीके स्कूलों में पेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय, खंड और जिला स्तर पर स्पेल-बी प्रतियोगिता फरवरी में आयोजित की जाएगी। जिला परियोजना समन्वयक अपने-अपने जिले में फरवरी से पहले स्पेल-बी प्रतियोगिता आयोजित करने का कार्यक्रम जारी करेंगे। जिले में खंड स्तरीय प्रतियोगिता 24 व 25 फरवरी को होगी। यह प्रतियोगिताएं सभी सरकारी स्कूलों सहित पीएम श्री स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।



कक्षा छठी से आठवीं- हिंदी माध्यम में वाद-विवाद प्रतियोगिता, हिंदी भाषा में व्रतिनी प्रतियोगिता, अंग्रेजी भाषा में स्पेलिंग-बी प्रतियोगिता, युवा बच्चों की लेखन प्रतियोगिता का आयोजन। कक्षा नौवीं से 12वीं- हिंदी माध्यम में वाद-विवाद प्रतियोगिता, अंग्रेजी में काल पर प्रश्नोत्तरी, युवा बच्चों की लेखन प्रतियोगिता, बच्चों की कविता प्रतियोगिता का आयोजन। विभाग की ओर से खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग मदों के लिए कुल 2.86 लाख रुपये के बजट जारी किया है। यह बजट प्रतिभागियों और उनके साथ आए शिक्षकों तथा प्रतियोगिताओं के निर्णायकों के जलपान, पुरस्कार वितरण, यात्रा भत्ता, व्यवस्था, प्रबंधन सहित विभिन्न मदों में खर्च किया जाएगा।

बॉक्स

खंड स्तर पर 1000 विद्यार्थी लेंगे भाग



खंड स्तर पर जिले के पांच खंडों में कुल 1000 विद्यार्थी शामिल होंगे। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में चार-चार गतिविधियां होंगी। प्रत्येक गतिविधि के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल गठित किया जाएगा। छठी से आठवीं के वर्ग में प्रत्येक गतिविधि में विद्यालय स्तर पर शीर्ष 30 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, नौवीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में प्रत्येक गतिविधि में विद्यालय स्तर पर शीर्ष 20 विद्यार्थी शामिल होंगे। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्कूलों की स्क्रीनिंग की जाएगी। छात्रों को उनके अर्जित अंकों के आधार पर रैंक दी जाएगी।

बॉक्स

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन



जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं से प्रत्येक कक्षा व प्रत्येक गतिविधि से एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। छठी से आठवीं के वर्ग में 12 तथा नौवीं से 12वीं के वर्ग में 16 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के पांच खंडों से कुल 140 विद्यार्थी भाग लेंगे।


वर्जन-



विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के राजकीय स्कूलों में पठन-पाठन प्रोत्साहन माह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। वहीं, अब खंड व जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी की जा रही है।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed