{"_id":"689273e8a4fd97d2dc0f2d63","slug":"rc-clerk-of-sdm-office-arrested-taking-bribe-of-rs-10-thousand-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141516-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडीएम कार्यालय का आरसी क्लर्क 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडीएम कार्यालय का आरसी क्लर्क 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी कर्पशन ब्यूरो द्वारा पकड़ा गया आरोपी। स्रोत : एसीबी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने एसडीएम पानीपत के कार्यालय में तैनात आरसी क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आरसी से लोन का क्लेम हटाने की एवज में रिश्वत ली थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के प्रभारी तेजपाल ने बताया कि पानीपत के किशनपुरा निवासी संदीप ने शिकायत दी थी कि एसडीएम कार्यालय में तैनात आरसी क्लर्क रिंकू आरसी में लोन का क्लेम हटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। टीम मंगलवार शाम जिला सचिवालय पहुंची। शिकायतकर्ता संदीप ने आरसी क्लर्क को जिला सचिवालय की पार्किंग में 10 हजार रुपये दिए। टीम ने इशारा मिलते ही सोनू को पकड़ लिया और रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए। आरोपी ने पूछताछ में आरोप कबूल कर लिए हैं। ।
लोन क्लेम हटवाना इसलिए जरूरी : कोई भी व्यक्ति गाड़ी या मोटरसाइकिल फाइनेंस कराता है तो संबंधित कंपनी का आरसी पर नाम होता है। लोन पूरा होने के बाद नए सिरे से आरसी बनती है। इस पर क्लेम को हटा दिया जाता हैं। इससे गाड़ी या बाइक बेचने पर दूसरे के नाम आसानी से ट्रांसफर हो जाती है या फिर वह अपनी आरसी बिना लोन क्लेम के रखता है। बताया गया है कि पहले 900 रुपये तक चार्ज लिया जाता था। रिंकू ने आते ही इसके लिए नौ से 10 हजार रुपये लेने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीसी कार्यालय में तैनात सहायक परियोजना अधिकारी (एपीओ) ईश्वर सिंह को जिला सचिवालय स्थित कार्यालय से एक जुलाई को 1.75 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।