फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ravindra's car was hit by another car before hitting the tree

Panipat News: पेड़ से टकराने से पहले रविंद्र की कार को दूसरी कार ने मारी थी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Ravindra's car was hit by another car before hitting the tree
इसराना। बुआना लाखू गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से कार की टक्कर होने से हुई युवक की मौत के मामले में थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दूसरी कार की टक्कर लगने से मृतक की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। मृतक के चाचा ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के ढुराना गांव के विरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह ढुराना गांव से बरामद में त्योडी गांव गए थे। जहां से वह वापस लौट रहे थे। उसके आगे उसके भतीजे रविंद्र की कार थी। जैसे ही वे लाखू बुआना से पुठर रोड पर पहुंचे तो एक मारुति कार ने रविंद्र की कार को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में रविंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को रविंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक के चाचा विरेंद्र की शिकायत के पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-इसराना थाना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed