फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ravana Dahan will be held at two places in Samalkha

Panipat News: समालखा में दो जगह होगा रावण दहन

Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ravana Dahan will be held at two places in Samalkha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। दशहरा उत्सव पर वीरवार को समालखा शहर में दो जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। पहली बार वाल्मीकि समाज के युवक चौक पर रावण का पुतला जलाएंगे। शहर मे मुख्य दशहरा उत्सव नई अनाज मंडी में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने आयोजित होगा। जिसमें आदर्श मित्र ड्रामाटिक क्लब द्वारा दशहरा उत्सव होगा। इसमें असंध के पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी और भाजपा नेता राजकुमार कालीरमणा 42 फीट उ रावण के पुतले का दहन करेंगे।

श्री आदर्श मित्र ड्रामाटिक क्लब के प्रधान एवं पूर्व पार्षद अनिल बंसल ने बताया कि आदर्श मित्र क्लब हर साल की तरह धूमधाम से दशहरा मनाएगी। दोपहर को शहर में हाथी घोडो़ं,रथों व शाही बैंड बाजो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो चुलकाना रोड से शुरू होगी ओर रेलवे रोड, पुराना बस अड्डा व जीटी रोड की सर्विस लेन से होते हुए नई अनाज मंडी स्थित दशहरा ग्राउंड मे पहुंचेगी। भाजपा नेता राजकुमार कालीरमणा रावण के पुतले का दहन करेंगे। वहीं, असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी भी उत्सव में मौजूद रहेंगे। श्री रामा ड्रामाटिक क्लब के निदेशक दिनेश शर्मा ने बताया कि बाजार में पुतला दहन करने की अनुमति नहीं मिली। जिस कारण क्लब गत वर्षो की तरह इस बार भी रात को मेघनाथ कुंभकर्ण के साथ रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed