{"_id":"6ac6b9ad0a7993d3a405c7fc","slug":"rate-hike-discussed-and-demand-for-plots-raised-at-the-dyes-and-chemical-traders-association-meeting-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165609-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में रेट बढ़ाने पर चर्चा, प्लॉट की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में रेट बढ़ाने पर चर्चा, प्लॉट की मांग उठाई
विज्ञापन
बैठक में प्रस्ताव देते सदस्य। संवाद
- फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पश्चिमी एशिया में तनाव के चलते रंगों और केमिकल के बढ़ते दाम के बीच डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने व्यापार में बढ़ती लागत को देखते हुए नई दरें तय करने की तैयारी शुरू कर दी है। डाइज-केमिकल व्यापारियों ने लागत और समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ सरकार से प्लॉट की मांग भी उठाई।
बुधवार को जीटी रोड स्थित होटल क्रिस्टल क्लाइड में एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में व्यापारियों ने बढ़ी लागत, केमिकल की नई दरों और व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बठला की अध्यक्षता में हुई बैठक दो चरणों में हुई।
अशोक बठला ने बताया कि पश्चिमी एशिया में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में रंगों और केमिकल के दाम बढ़े हैं। कच्चे माल की लागत बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ा है। व्यापार को मजबूत बनाए रखने के लिए जल्द ही केमिकल की नई दरें तय की जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में व्यापारियों ने केमिकल कारोबार के लिए सरकार से अलग प्लॉट और उपयुक्त जगह उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने और व्यापारियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सीए भूपेंद्र दीक्षित, हरीश बंसल, सतीश गुप्ता, रजनीश अरोड़ा, कवल सिंह और आशीष गोयल मौजूद रहे।