फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape with eunuch at knife point

Panipat News: चाकू की नोक पर किन्नर से कुकर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rape with eunuch at knife point

विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किन्नर के साथ चाकू की नोक पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक ने किन्नर को चाकू की नोक पर रखा और दूसरे युवक ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। आरोपियों ने धमकी दी कि शोर मचाया तो वह जान से मार देंगे।
किन्नर का आरोप है कि संबंध बनाने वाला आरोपी युवक इससे पहले भी उसके साथ संबंध बना चुका है। इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी थी, लेकिन आरोपी ने डराकर राजीनामा करा लिया। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक किन्नर ने बताया कि एक नवंबर को वह अपने कमरे में था। रात 11 बजे विकास नगर निवासी आकाश उर्फ आशु और गगन निवासी संजय कॉलोनी उसके कमरे में घुस आए।
विज्ञापन

आकाश ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। किन्नर ने बताया कि आरोपी गगन हाथ में चाकू लिए था। उसने धमकी दी कि अगर तूने आवाज निकली तो जान से मार दूंगा। एक नवंबर को उसने जबरदस्ती गलत काम किया। उसके बाद वह लगातार उसे फोन पर धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसके खिलाफ दरखास्त दी या अपनी मां को बताया तो वह जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
किन्नर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, दोनों युवकों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर रेखा, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed