फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ramnivas was murdered by his cousin brother due to his excessive interference in the house

Panipat News: मौसेरे भाई ने घर में ज्यादा हस्तक्षेप के चलते की थी रामनिवास की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ramnivas was murdered by his cousin brother due to his excessive interference in the house
पानीपत। फार्मा कंपनी के प्रबंधक रामनिवास की हत्या उसके मौसेरे भाई ने अपने घर में उसके ज्यादा हस्तक्षेप के चलते की थी। आरोपी गांव के लोगों के साथ रंजिश के बहाने अपने साथ बैग में हर समय चाकू रखता था। आरोपी ने थाना चांदनी बाग को प्राथमिक पूछताछ में हत्या की वारदात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस उससे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

विदित कि कैथल जिले के गांव डयोड़ खेड़ी निवासी रामनिवास रिसालू रोड स्थित एक फार्मा कंपनी में प्रबंधक था। उसके साथ में मौसेरा भाई भगवानदास भी हेल्पर का काम करता था। रामनिवास मंगलवार को घर से कंपनी के लिए आया था। उसका मौसेरा भाई भगवानदास उसे लेने सिवाह बस अड्डे पर गया था। वहां से लौटने के दौरान सेक्टर-12 एसडीवीएम स्कूल के पास ड्रेन नंबर-एक की सड़क पर रामनिवास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी मौसेरा भाई भगवानदास इसके बाद भाग गया था। उसने सीने समेत शरीर पर करीब आठ वार किए थे। पुलिस को रामनिवास पर मोबाइल के मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और फोन स्विच ऑफ करने के शक बढ़ गया था। आरोपी को मंगलवार शाम को थाना के पास से गिरफ्तार कर लिया था। थाना चांदनी बाग के प्रभारी संदीप ने बताया कि हत्यारोपी भगवानदास को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed