फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rama's exile was described through the story.

Panipat News: कथा के माध्यम से राम वनवास का किया वर्णन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rama's exile was described through the story.
समालखा। श्री रामलीला ग्राउंड में हो रही रामकथा में रविवार को भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का मार्मिक आयोजन हुआ। मुख्यातिथि सुभाष रमन, नरेश जौरासी, ईश्वर गर्ग, रणधीर व महेश का आयोजकों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। कथा वाचक आचार्य लखन शांडिल्य ने भावपूर्ण शैली में जब राम बनवास का वर्णन किया तो पंडाल में बैठे हर श्रोता की आंखें नम हो गई। उन्होंने बताया कि यह प्रसंग त्याग, धर्म, कर्तव्य और आदर्श का अनुपम उदाहरण है। जब राजमाता कैकयी ने दशरथ से अपने दो वरदान जिसमें राम को 14 वर्ष का वनवास व भरत को राज्य मांगा तो उस क्षण अयोध्या नगरी शोक सागर में डूब गई। श्रीराम ने आज्ञाकारी पुत्र का आदर्श प्रस्तुत करते हुए पिता की आज्ञा का पालन किया। राजमहल का सुख छोड़कर वे सहज भाव से वनगमन के लिए तैयार हो गए। मुख्यातिथि सुभाष रमन ने कहा कि रामकथा आत्मा को शुद्ध करती है और समाज को दिशा देती है। ऐसे आयोजन संस्कारों को जीवित रखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed