फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rakshabandhan will be special for the prisoners, the sweetness of kheer will spread

Panipat News: कैदियों के लिए खास रहेगा रक्षाबंधन, फैलेगी खीर की मिठास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan will be special for the prisoners, the sweetness of kheer will spread
पानीपत। जेल प्रशासन हर साल की तरह इस बार भी भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस बार खास बात यह रहेगी कि बहनों को बाहर से राखी नहीं खरीदनी पड़ेगी। जेल प्रशासन खुद बहनों को जेल में राखी, अक्षत, रोली और मिठाई मुहैया कराएगा। इस बार जेल में कैदियों के लिए स्पेशल खीर भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए बहनों के लिए स्पेशल तैयारी की है। इस बार भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली बहने आमने-सामने बैठकर इस पर्व को मना सकेंगी। उनके बीच में कोई शीशा व दीवार नहीं होगी। इस बार मुलाकात कमरे के बजाय जेल के हॉल में स्टाल लगाए जाएंगे। जाएगी, हॉल में आमने-सामने बैठकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। इस बार बहनों को रुपये खर्च कर बाहर से मिठाई, अक्षत, रोली व राखी नहीं खरीदनी होगी। जेल प्रशासन खुद मिठाई व राखी उपलब्ध कराएगा। इसके सभी बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं और इस दिन को खास बनाने के लिए जेल में बंद सभी बंदियों के लिए स्पेशल मीठी खीर भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जेल डीएसपी जोगिंद्र देशवाल ने कहा कि जेल में करीब 1600 के करीब कैदी व बंदी हैं, जिनमें 50 से अधिक महिलाएं हैं। जेल में पुरुष व महिला बंदियों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में 300 के करीब ऐसे बंदी व कैदी हैं, जिनसे कोई मुलाकात करने नहीं आता। ऐसे में उनके लिए इस रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाने के लिए जेल प्रशासन की तरफ से ब्रह्मकुमारी बहनों को बुलाया गया, जिन्होंने कैदी व बंदियों को सोमवार को राखी बांधी और उनकी लंबी आयु व खुशहाल जीवन की कामना की।

रक्षाबंधन पर्व को खास बनाने के लिए जेल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बहनों को इस बार भाइयों के लिए बाहर से राखी व मिठाई नहीं खरीदनी होगी। जेल में ही उन्हें सब मुहैया कराया जाएगा। आमने-सामने बैठकर बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।
- देवी दयाल, जेल अधीक्षक, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed