फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajya Sabha MP's assets decreased by Rs 9 lakh, wife's increased by Rs 90 lakh

Panipat News: राज्यसभा सांसद की संपत्ति 09 लाख घटी, पत्नी की 90 लाख बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP's assets decreased by Rs 9 lakh, wife's increased by Rs 90 lakh
पानीपत। इसराना विधानसभा से भाजपा की टिकट पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को नामांकन भरा है। राज्यसभा सांसद की संपत्ति पांच साल में 09 लाख घटी जबकि उनकी पत्नी की 90 लाख बढ़ गई।
विज्ञापन

मतलौडा गांव निवासी 10 वीं पास 67 वर्षीय कृष्ण लाल पंवार हलके से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं, ये कुल पांच बार विधायक रहे हैं। पिछली बार ये कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर बाल्मीकि से हार गए थे। इसके बाद भाजपा ने इनको राज्यसभा सांसद बनाकर भेजा। फिलहाल इनका चार साल का कार्यकाल बाकी है लेकिन अबकी बार फिर से भाजपा की टिकट पर इसराना विधानसभा से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पंवार ने इसराना सीट से भाजपा की टिकट पर नामांकन दाखिल किया। इसमें इन्होंने अपनी कुल चल अचल संपत्ति करीब 2.35 करोड़ का उल्लेख किया है जबकि अपनी पत्नी की संपत्ति करीब 1.95 करोड़ दिखाई। यानी पंवार दंपती के पास कुल 4.30 करोड़ की संपत्ति है। पिछली बार की बात करें तो पांच वर्ष पहले पंवार के पास करीब 2.46 करोड़ की चल अचल संपत्ति दर्शायी गई थी। यानी पांच साल में अबकी बार पंवार की संपत्ति में करीब नौ लाख रुपये घटी है। जबकि इनकी पत्ती की चल अचल संपत्ति पिछली बार 1.09 करोड़ के आसपास थी जो अबकी बार बढ़कर करीब 1.95 लाख रुपये के आसपास हुई है। यानी पंवार की धर्मपत्नी की संपत्ति में करीब 90 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना विधानसभा से ही कृष्ण लाल पंवार के विरुद्ध कांग्रेस की टिकट पर फिर से बलबीर बाल्मीकि चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पिछली बार बलबीर ने पंवार को हराया था। इससे पहले भी बलबीर दो बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर हार का सामना कर चुके हैं। बलबीर के पास 1.95 लाख की नकदी है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.50 लाख नकद हैं। उनकी कुल चल अचल संपत्ति करीब 1.03 करोड़ जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति करीब 84.82 लाख रुपये है। यानी बाल्मीकि दंपती के पास कुल करीब 1.86 करोड़ की संपत्ति है।

समालखा विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भरने वाले पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने भी बुधवार को नामांकन भरा है। 51 वर्षीय रविंद्र मच्छरौली पहले भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। 2014 में रविंद्र ने धर्म सिंह छौक्कर को हराया था। रविंद्र मच्छरौली की कुल चल अचल संपत्ति करीब 1.05 जबकि इनकी पत्नी पूनम की संपत्ति करीब 82 लाख रुपये के करीब है। यानी मच्छरौली दंपती के पास कुल 1.8 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। रविंद्र के पास चार लाख तो उनकी पत्नी के पास तीन लाख की नकदी है। रविंद्र के पास 25 लाख की कार और 21 लाख के सोने के आभूषण हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 28.5 लाख के आभूषण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed