फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajya Sabha MP in action during Jan Samvad Yatra

Panipat News: एएनएम को निलंबित करने की सिफारिश, बिजली निगम के एसडीओ से जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP in action during Jan Samvad Yatra
इसराना। विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा की अनदेखी स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और बिजली निगम के एसडीओ को भारी पड़ गई। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस विधायक बलबीर वाल्मीकि के पैतृक गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर एएनएम को सस्पेंड करने की सिफारिश करने के साथ ही बिजली निगम के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बिजली निगम के एसडीओ संकल्प यात्रा में स्वयं उपस्थित नहीं हुए। उनकी जगह एएलएम पहुंचे थे।
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को इसराना विधानसभा के गांव ग्वालड़ा और पलड़ी में पहुंची। ग्वालड़ा में मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और पलड़ी में भाजपा के जिला मंत्री सुनील परढ़ाना रहे। राज्यसभा सांसद के सामने ग्वालड़ा गांव में ग्रामीणों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी और समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों ने मांडी पीएचसी के एमओ डॉ. राजीव सिंगला और एएनएम गुणवती के बीच हुए विवाद का प्रकरण रखा। साथ ही एनएनएम के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि आमजन से उनका व्यवहार ठीक नहीं है। इस पर पंवार ने एएनएम गुणवती को सस्पेंड करने की सिफारिश की।
विज्ञापन

वहीं बिजली निगम से संबंधित शिकायत आने पर जब एसडीओ को बुलाया गया तो उनकी जगह एएलएम पहुंचे। इस पर एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्रामीणों की शिकायत पर डिपोधारक की सप्लाई सस्पेंड कर गांव को इसराना के एक डिपो से अटैच करने के आदेश दिए गए। पशु अस्पताल में डॉक्टर न बैठने की शिकायत पर विभाग को तुरंत डॉक्टर भेजने के निर्देश दिए, मनरेगा मजदूरों को काम न दिए जाने की शिकायत पर दो दिनों के अंदर काम देने के निर्देश दिए गए। शीतला माता परिसर से बिजली ट्रांसफार्मर हटवाने के बिजली निगम को आदेश दिए गए। फैमिली आईडी, पेंशन समेत करीब ढाई सौ से ज्यादा समस्याएं पहुंची, जिनके अधिकारियों को तत्परता से समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रों को मिलेंगे सौ-सौ गज के प्लॉट, चल रहा सर्वे
राज्यसभा सांसद पंवार ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत पात्रों को जल्द सौ-सौ गज के प्लाट दिए जाएंगे जिसके लिए सर्वे चल रहा है। वहीं, ग्वालड़ा में पांच और पलड़ी में पांच पात्रों को गैस कनेक्शन किट वितरित की। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, एचएसवीपी के ईओ सत्यवान मान, बीडीपीओ विवेक कुमार, तहसीलदार सौरभ शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, रोशनलाल माहला व वाइस चेयरमैन राजबीर कलसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed