फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajput community stakes its claim on Bhiwani and Karnal Lok Sabha seats

Panipat News: राजपूत समाज ने ठोकी भिवानी व करनाल लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Rajput community stakes its claim on Bhiwani and Karnal Lok Sabha seats
पानीपत। राजपूत समाज ने करनाल व भिवानी लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोक दी है। राजपूत समाज ने भाजपा से करनाल व भिवानी लोकसभा सीट पर राजपूत समाज के उम्मीदवार को उतारने की मांग की है। साथ ही राजपूत समाज ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनके समाज के उम्मीदवारों को यहां से नहीं उतारा गया तो वो इसका विरोध करेंगे। राजपूत समाज ने भाजपा ने समाज के हितों का हनन करने व राजपूत समाज को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में राजपूत धर्मशाला में रविवार को महराणा प्रताप क्षत्रीय सभा ने एक पत्रकार वार्ता भी की।
विज्ञापन

यहां राजपूत सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा, महासचिव यशपाल राणा और युवा विंग के प्रधान बृजेश उर्फ पिंटू राणा ने कहा कि उनके समाज ने पिछले 10 साल से भाजपा को वोट दिया था, लेकिन भाजपा ने उनकी अनदेखी की है। अब तक सिर्फ तीन राजपूत उम्मीदवारों को ही टिकट दी है। 16 उम्मीदवारों की टिकट काट दी गई। वे करनाल लोकसभा से समाज के व्यक्ति का टिकट चाहते हैं। इस कार्यकाल के दौरान आज तक राजपूत समाज की किसी भी धर्मशाला में ग्रांट नहीं दी है। उन्होंने हमेशा राजपूत समाज का अपमान किया है। उनके समाज की मांग है कि भाजपा व कांग्रेस उनके समाज के उम्मीदवार को करनाल लोकसभा से टिकट दें। इस मौके पर ओंकार राणा, आनंदपाल राणा, संजीव राणा, सुधीर राणा, मनोज राणा, एडवोकेट सचिन राणा, तंवर बाबूराम राणा व डॉ. साहब सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed