फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajkumar Mitan appointed as observer for the Indian athletics team at the Asian Games in Japan.

Panipat News: राजकुमार मिटान जापान एशियन गेम्स में भारतीय एथलेटिक्स टीम के ऑब्जर्वर नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Mitan appointed as observer for the Indian athletics team at the Asian Games in Japan.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। वरिष्ठ खेल प्रशासक राजकुमार मिटान को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल राजकुमार मिटान के वर्षों के निस्वार्थ खेल सेवा, ईमानदारी और एथलेटिक्स के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।
राजकुमार मिटान ने पिछले दो दशकों में हरियाणा में एथलेटिक्स को ग्रास रूट से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। चाहे स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन हो या राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना हो, उनका योगदान हमेशा अग्रणी रहा है। उनके नेतृत्व में हरियाणा ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट देश को दिए हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारतीय टीम के ऑब्जर्वर के रूप में उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से भारतीय एथलेटिक्स को नई दिशा और खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा, सभी जिला संघों, कोचों और खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने राजकुमार मिटान को इस बड़ी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed