फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajiv, Akash and Nisha won gold medal

Panipat News: राजीव, आकाश व निशा ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Rajiv, Akash and Nisha won gold medal
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर-कॉलेज भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक समेत पांच पदक जीते।
विज्ञापन

दो और तीन दिसम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 81 किलोग्राम भारवर्ग में रोहन, 96 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश और 51 किलोग्राम भारवर्ग में निशा ने स्वर्ण पदक जीते। 61 किलोग्राम भारवर्ग में रोहन और 73 किलोग्राम भारवर्ग में निर्मल ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन की मिसाल है। ये गुण किसी भी खिलाड़ी के लिए उपलब्धि को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. सुशीला बेनीवाल ने कहा कि युवा खिलाड़ियों की कामयाबी का सफर बहुत लंबा होता है और ऐसे में हर युवा का फर्ज बनता है कि वे भी इन विजेताओं की तरह लगन के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़े। कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि भारोत्तोलन का खेल वर्तमान में लोकप्रिय होता जा रहा है। खेल नौजवानों और विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कॉलेज के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में शानदार खेल पेश करके स्वर्ण पदक जीत कर हर खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा पेश की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तोलन का खिलाड़ी आकाश इससे पहले भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। विजेता खिलाड़ियों राजीव, आकाश, निशा, रोहन और निर्मल का भव्य स्वागत कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो अंकुश मलिक, प्रो रेखा, प्रो आनंद, ग्राउंडमैन प्रताप सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया । इस अवसर पर डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, प्रो रेखा, प्रो अंकुश मलिक और दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed